Let’s travel together.

सांची में बंद पड़े सीसीटीवी कैमरे बने अपराधियों के लिए वरदान, चोरी की वारदातों में इज़ाफा

0 33

संवेदनशील क्षेत्र होने के बावजूद निगरानी व्यवस्था कमजोर, पुलिस गश्त के बावजूद चोर बेखौफ

देवेंद्र तिवारी सांची, रायसेन

नगर भर में अधिकांश सीसीटीवी कैमरों के बंद पड़े रहने से चोरी की वारदातों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। एक समय सुरक्षा की दृष्टि से पूरे नगर को सीसीटीवी कैमरों की जद में लाया गया था, लेकिन समय के साथ यह निगरानी व्यवस्था ही दम तोड़ती नजर आ रही है। कैमरों के निष्क्रिय होते ही चोरों और अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार सांची को एक संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है, जहां सुरक्षा व्यवस्था का सुदृढ़ होना बेहद आवश्यक है। इसी उद्देश्य से नगर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, लेकिन रखरखाव के अभाव में अधिकांश कैमरे अब शोपीस बनकर रह गए हैं। इसका सीधा फायदा अपराधी उठा रहे हैं।
हालांकि पुलिस द्वारा गश्त बढ़ाई गई है और रात भर पुलिस वाहनों के सायरन भी सुनाई देते हैं, इसके बावजूद अपराधी पुलिस को चकमा देकर घटनाओं को अंजाम देने में सफल हो रहे हैं। हाल ही में नगर में दो घरों में चोरी की घटनाएं सामने आई हैं।
बुधवार शाम एक और घटना में नगर के पार्षद विवेक तिवारी की बाइक उनकी दुकान के बाहर से चोरी हो गई। पार्षद विवेक तिवारी ने बताया कि वह अपनी दुकान पर ग्राहकों को सामान देने में व्यस्त थे, इसी दौरान अज्ञात आरोपी उनकी बाइक लेकर फरार हो गया। यह पूरी घटना दुकान में लगे निजी सीसीटीवी कैमरे में कैद तो हुई, लेकिन आरोपी की पहचान नहीं हो सकी।
घनी आबादी वाले क्षेत्र में शाम करीब पांच बजे हुई इस घटना ने नगर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। निष्क्रिय सीसीटीवी कैमरों के चलते अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
अब नगरवासियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों को तत्काल दुरुस्त करना और निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाना समय की सबसे बड़ी जरूरत बन गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |     सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी जी महाराज की कथा को लेकर कथा आयोजन समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ बैठक      |     श्रीहिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 10 फरवरी को होगा अध्यक्ष पद का चुनाव     |     चंद्रगिरी में आचार्यश्री विद्यासागर जी के सपनो का भारत     |     लगातार चाकू बाजी के विरोध में मुजगहन थाने का कांग्रेसजनों द्वारा घेराव      |     आसमान से गिरा संदिग्ध यंत्र, मरखंडी गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने किया जब्त     |     तांबे के बर्तन में पानी पीने के सही तरीके से फ़ायदा हो, नुकसान नहीं जानें क्या है सही तरीका ?     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य शिविर एवं तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0के अंतर्गत का आयोजन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811