सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
जिले के गैरतगंज नगर के ब्लाक ग्राउंड में आगामी 20 दिसंबर को विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष में उक्त कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। 20 दिसम्बर दिन शनिवार को दोपहर 1 बजे से सायं 4 बजे तक ब्लॉक प्रांगण में यह कार्यक्रम सम्पन्न होगा। संघ द्वारा शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन के संकल्प को लेकर चुनौतियों का सामना करने वाले समाज निर्माण व नित्य शक्ति संचित तथा समाज को सक्रिय करने के उद्देश्य को ध्यान में यह कार्यक्रम किए जा रहे हैं। संघ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार समाज में सामाजिक समरसता का वातावरण एवं सद्भाव बढ़े तथा सनातन परम्पराओं का पालन हो यह उद्देश्य भी रखा गया है। सभी हिन्दू समाज से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है।