मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सकल हिंदू समरसता सम्मेलन यात्रा का रथ बुधवार को रतनपुर,तिजालपुर, मेंढकी, बेरखेड़ी चोराह से प्रवेश करते हुए दीवानगंज उपखंड पहुंचा। मुख्य मार्ग से होते फेक्ट्री चौराहा दीवानगंज से होते हुए ,अंबाडी ,सेमरा से वापसी करते हुए दीवानगंज ओर बेरखेड़ी चौराहे पर पहुंचा।
सुबह से ही क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा दोनों का वातावरण देखने को मिला। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने स्वागत द्वार बनाकर शोभायात्रा का अभिनंदन किया और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों एवं प्रमुख चौराहों से गुजरती हुई आगे बढ़ी।सभी जगह पर ग्रामीणों ने भारत माता की आरती उतारी और भारत माता की जय के नारे लगाए।

सामाजिक समानता और भेदभाव मुक्त भारत के निर्माण के उद्देश्य से समरसता यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा समाज के सभी वर्गों के बीच समानता और सम्मान की भावना को प्रोत्साहित करने के लिए समर्पित है। इस कार्यक्रम को समाज के सभी वर्गों को जोड़ने और उन्हें समान अधिकार और सम्मान दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। संगठन का उद्देश्य सामाजिक भेदभाव को समाप्त कर एक निष्पक्ष और समरस भारत का निर्माण करना है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गढ़मान्य व्यक्ति शामिल हुए। यह आयोजन समाज में समानता और एकता का संदेश देने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
दीवानगंज उपखंड में अगले महीने जो सकल हिंदू समरसता सम्मेलन होने वाले हैं। उस उद्देश्य से यह यात्रा निकाली गई है।