Let’s travel together.

गैरतगंज में एसआईआर का 99 प्रतिशत से अधिक काम पूरा, शेष कार्य के लिए तेज़ी से प्रयास जारी

0 122

– 66 बीएलओ का शत प्रतिशत काम पूरा, अधिकारियों की लगातार मॉनिटरिंग, बीएलओ कर रहे दिन-रात मेहनत

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में गैरतगंज तहसील ने उल्लेखनीय प्रगति दर्ज करते हुए 99 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा कर लिया है। प्रशासन अब बचे हुए कार्य को भी शीघ्रता से पूरा कराने के लिए दिन-रात जुटा हुआ है।

एसडीएम सरोज अग्निवंशी एवं तहसीलदार नरेशसिंह राजपूत के निर्देशन में अभियान में लगे सरकारी कर्मचारियों ने 96,755 कुल मतदाताओं के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक लगभग 96,199 मतदाताओं का घर-घर जाकर सत्यापन कर लिया है तथा उनकी जानकारी पोर्टल पर अपलोड कर दी है।

तहसीलदार राजपूत ने बताया कि तहसील के 66 बीएलओ ने अपना कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर दिया है। वहीं तहसील के 115 मतदान केंद्रों पर कुल मिलाकर 99.43 प्रतिशत मतदाताओं का डेटा सत्यापित कर पोर्टल पर प्रविष्टि कर दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि शेष कार्य की पूर्ति के लिए भी सभी कर्मचारी पूरी तत्परता से लगे हुए हैं।

अभियान की प्रगति सुनिश्चित करने के लिए अधिकारी लगातार फील्ड विजिट कर रहे हैं। शनिवार को भी एसडीएम सरोज अग्निवंशी‌ तहसीलदार नरेश सिंह राजपूत, नायब तहसीलदार हर्षवर्धन गुप्ता, नायब तहसीलदार योगेश्वर भारती, निर्वाचन कक्ष प्रभारी संदीप शर्मा सहित अन्य की टीम ने विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर कार्य की स्थिति देखी और जल्द कार्य पूरा करने को कहा।

प्रशासन का लक्ष्य आगामी समय सीमा के भीतर पुनरीक्षण अभियान का संपूर्ण कार्य पूर्ण कर मतदाता सूची को अद्यतन रूप में निर्वाचन आयोग को उपलब्ध कराना है। एसडीएम सरोज अग्निवंशी‌, तहसीलदार नरेश सिंह राजपूत, नायब तहसीलदार हर्षवर्धन गुप्ता, योगेश्वर भारती, नगर परिषद कार्यवाहक सीएमओ निसार उद्दीन सहित प्रशासन की पूरी टीम कार्य को जल्द पूरा करने में लगी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811