तालाब नुमा गड्ढे में अभी तक कई लोग गिर कर घायल हो चुके
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम कढ़ैया,निनोद, सरार,,आनंदपुरा और सिंगरामपुर, के ग्राम वासी कई वर्षों से रोड के लिए तरस रहे थे जैसे-तैसे रोड बनकर तैयार भी हो गया। लेकिन बरजोरपुर रोड में गहरा तालाब नुमा गड्ढा होने के कारण पूरे साल भर पानी भरा रहता है। जिससे आने-जाने वाले ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोनू पिता हमीर सिंह ने बताया कि बरजोर पुर रोड मैं तालाब नुमा गड्ढा हो गया है। इस गड्ढे में पानी भरा हुआ है। जब हम लोग गाड़ी लेकर निकलते हैं तो गाड़ी का पूरा पहिया उस गड्ढे में धंस जाता है जिससे गिरने की संभावना ज्यादा होती है। आज ही में अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहा था तभी मैं गाड़ी समेत इस गड्ढे में गिर गया। वह तो गनीमत रही कि मुझे और मेरे बच्चे को कोई चोट नहीं लगी है। मैंने कई बार पंचायत और आला अधिकारियों से भी शिकायत की लेकिन सभी अधिकारी एक दूसरे की कहकर मुझे भगा देते हैं कोई ने भी इस समस्या का हल नहीं किया।
कई ग्रामीण इस गड्ढे में गिर कर घायल हो चुके हैं। मैने सीएम हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत की है। जिसका नंबर 35628468 है।
इससे पहले भी मैंने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की थी। लेकिन सभी अधिकारियों ने दबाव डालकर पहले वाली शिकायत बंद करवा दी थी। मैंने आज फिर शिकायत की है।