Let’s travel together.

सांसद खेल महोत्सव सलामतपुर मंडल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन 

0 76

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

सांसद खेल महोत्सव 2025 माननीय केंद्रीय मंत्री एवं सांसद शिवराज सिंह चौहान जी के निर्देशन में सलामतपुर मंडल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन कार्यक्रम आयोजन  ग्राम दीवानगंज खेल मैदान में आयोजित किया गया हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांची मंडल अध्यक्ष रितेश अग्रवाल, सरपंच/मंडल महामंत्री गिरजेश नायक , मंडल महामंत्री हरीश मालवीय , अजय असैया , उपसरपंच समीम खान एवं अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ मां सरस्वती को माल्यार्पण कर किया गया। अतिथियों द्वारा क्रिकेट खेल कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस प्रतियोगिता में सलामतपुर मंडल से क्रिकेट की 09 टीमों ने भाग लिया ।
आज का पहला मैच सुनारी और गीदगढ़ के बीच हुआ जिसमें टॉस जीतकर पहले बेटिंग सुनारी ने की 58 रन का लक्ष्य दिया। जिसमें गीदगढ़ ने 58 रन 5ओवर में 8 विकेट से जीत लिया।
दूसरा मैच तिजालपुर और पूरा इलेवन के बीच हुआ। पहले बेटिंग तिजालपुर ने कर 59 का लक्ष्य दिया। जिसमें पूरा इलेवन ने 5 विकेट से विजेता हुई। दूसरा सेमीफाइनल मैच पूरा इलेवन और गीदगढ़ के बीच हुआ। पूरा इलेवन ने पहले बेटिंग करके 77 रन का लक्ष्य दिया जिसमें गीतगढ़ 65रन पर ढेर हो गई।

सांसद खेल महोत्सव क्रिकेट का फाइनल मैच बेरखेड़ी और पूरा इलेवन के बीच खेला गया। पूरा इलेवन ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला लिया । पहले बल्लेबाजी करते हुए बैरखेड़ी टीम ने 6 ओवर में 94 रन का लक्ष्य दिया। पूरा इलेवन ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 52 रन पर ऑल आउट हुई । बेरखेड़ी टीम ने मैच जीत लिया और साथ ही विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। क्रिकेट के विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र, टी-शर्ट,मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
क्रिकेट मैच में अंपायर के रूप में विकास जायसवाल,पंकज लवारिया, गजेंद्र लवारिया, देवेंद्र जाटव राजेश शाक्य एवं अरमान आदि ने प्रतियोगिता को संपन्न कराया । कार्यक्रम में उपस्थित रहे चंद्र मोहन ,लीला किशन, सांची ब्लॉक समन्वयक भानु प्रताप सिंह यादव आदि उपस्थित रहे।मंडल अध्यक्ष एवं ग्राम वासियों ने दोनों टीमों को विधानसभा प्रतियोगिता के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

7 दिन में प्रशासन द्वारा कार्यवाही के आश्वासन के बाद किया संयम जैन ने धरना प्रदर्शन खत्म     |     दीवानगंज PHC में डॉक्टर का इंतजार, जन्म प्रमाण पत्र के लिए ग्रामीणों के 10 चक्कर     |     जंगल में मिली नवजात बच्ची को 21 दिन बाद भोपाल के शिशु गृह भेजा, माता-पिता का नहीं मिला सुराग     |     गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा     |     चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |     संयम धर्म से ही जीवन बनता है स्वर्णमय : मुनि श्री गरिष्ठ सागर महाराज     |     सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 70 किलो कॉपर तार और 19 हजार रुपये बरामद     |     केमफेस्ट -2026 का शुभारंभ      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811