देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन
आज शनिवार से 73 वां वार्षिक बौद्ध महाबोधि महोत्सव का शुभारंभ होगा ।तथा आज शाम को महोत्सव का शुभारंभ संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व उपस्थित होगे ।कार्यक्रम की अध्यक्षता मछुआ कल्याण एवं मत्स्य राज्य मंत्री नारायण सिंह पवार करेंगे इस अवसर पर स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल क्षेत्रीय विधायक डा प्रभूराम चौधरी भोजपुर विधायक सुरेन्द्र पटवा जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत सिंह मीणा उपस्थित रहेंगे। महाबोधि महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा नगर को दुल्हन की तरह सजाया संवारा गया है ।

इस वार्षिकोत्सव को लेकर यहां आने जाने वाले यात्रियों के लिए दो दिवस के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा सांची रेलवे स्टेशन पर चार यात्री ट्रेन के दो मिनट के स्टापेज किए गए हैं इनमे ट्रेन क्र 12615 एम ए एस- एन डी एल एस 12616 एन डी एल एस -एम ए एस 18237 के आर बी ए -ए एस आर तथा 18238 एएस आर – के आर बी ए का अस्थायी स्टापेज किया गया है दो दिवसीय महोत्सव कार्यक्रम जम्बूद्वीप परिसर में आयोजित किया जायेगा ।यह कार्यक्रम महाबोधि सोसायटी श्रीलंका एवं जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित होगा ।इस कार्यक्रम में ज्ञान सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलकर जीवन में शांति समृद्धि तथा विश्व बंधुता का संदेश देने वाले इस समारोह में श्रीलंका के कलाकार लोकनृत्य गायन की प्रस्तुति देंगे एवं नृत्य नाटिका के माध्यम से भगवान बुद्ध के जीवन कथा एवं आदर्श का वर्णन करते दिखाई देगें ।बौद्ध मंदिर में भगवान बुद्ध की एवं उनके परम शिष्यों की पावन अस्थियों की पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया जायेगा।