सी के पारे हरदा
लापता हुऐ तीनों युवक आपस में दोस्त हैं, और ट्रेन में सवार होकर मुंबई गए थे। लेकिन 7 दिनों में ना तो वह वापस लौटे और ना ही उनसे किसी प्रकार का संपर्क हो पा रहा है। तीनों के फोन भी बंद आ रहे हैं, हरदा में रहने वाले तीन युवकों के 7 दिनों से लापता होने का सनसनी मामला सामने आया है ।तीनों युवाओं को लेकर घर वाले बहुत परेशान हैं अचानक से लापता हुए तीन युवक मुंबई गए थे, ना तो अब तक वे वापस अपने घर को आए और ना ही उनसे किसी प्रकार का संपर्क हो रहा है। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। हरदा के त्रिमूर्ति कॉलोनी में रहने वाले अखिलेश राठौर ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि उनके बड़े भाई सुनील राठौर अपने दो दोस्तों के साथ पंजाब मेल से सवार होकर मुंबई के लिए रवाना हुए थे।तीनों ने दो दिन में लौटने की कहकर गए थे।दो दिन में जब वह तीनों घर नहीं लौटे तो उनके फोन से संपर्क किया तो उनके फोन बंद आ रहे थे। अखिलेश राठौर एवं दोनों दोस्त के परिवार सहित सिटी कोतवाली पहुंचकर गुमशुदा की की रिपोर्ट दर्ज करवाई पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर, मुंबई पुलिस को भी तीनों के संबंध में अवगत करा दिया है। पुलिस की टीमें युवकों की तलाश में जुट गई है।