Let’s travel together.

खंडवा में दरोगा की पिटाई का मामला, आरोपी गिरफ्तार,सब इंस्पेक्टर पर भी लापरवाही का मामला दर्ज

0 83

सी के पारे

खंडवा में सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों में सब इंस्पेक्टर अशोक नारगवे की पिटाई कर दी, जबकि अधिकारी हाथ जोड़कर माफी मांगते रहे। पुलिस जांच में  आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, और सब इंस्पेक्टर पर भी लापरवाही का केस दर्ज हुआ है।

मध्य प्रदेश के खंडवा में हुए सड़क हादसे का एक वीडियो वायरल हो रहा है,सड़क पर मौजूद लोग दुर्घटना के बाद गुस्से में इतना बेकाबू हो गए कि उन्होंने वर्दी पहिने एक सब इंस्पेक्टर को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। हैरानी की बात ही है रही कि अधिकारी बार-बार हाथ जोड़कर माफी मांगते रहे, लेकिन भीड़ का गुस्सा थमने का नाम ही नहीं ले रहा था। नर्मदा नगर थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर अशोक मारगवे अपनी कार से कहीं जा रहे थे। जब वे भेरू खेड़ा गांव के पास पहुंचे तभी कर तेजी से दोडती हुई बाइक से टकरा गई , टक्कर में बाइक पर सवार तीन युवक पूरी तरह से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।हादसे के बाद जब सब इंस्पेक्टर कार से बाहर निकले तो लोगों ने देखा कि वह पुलिस वर्दी में है, भीड़ का गुस्सा और भड़क गया गांव वालों ने यह भी आरोप लगाया कि अधिकारी नशे में कार चला रहे थे,और इसी वजह से हादसा हुआ। जैसे ही यह बात गांव वालों को पता चला गुस्साए लोगों ने बिना कुछ सोचे समझे मारपीट शुरू कर दी। उधर अधिकारी बार-बार सर झुका कर माफी मांगता रहा, लेकिन भीड़ किसी की बात सुनने को तैयार ही नहीं थी। इस मामले में खंडवा के पुलिस अधीक्षक मनोज राय, का बयान सामने आया उन्होंने बताया कि युवकों की शिकायत पर सब इंस्पेक्टर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है ।हालांकि एसपी ने यह भी स्पष्ट किया है कि सब इंस्पेक्टर पर शराब पीकर ड्राइविंग करने का आरोप गलत है,उनका कहना है कि नारगवे एक अनुशासित अधिकारी है, और उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोप बिना जांच के आधारहीन है।मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है ।धनगांव थाना प्रभारी गंगा प्रसाद वर्मा ने बताया कि दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार किए गए आरोपियों में भेरू खेड़ा निवासी रमेश कुंजीलाल पटेल और गजानन बिहारी शामिल है।दोनों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिले में नरवाई में आग लगाने पर धारा 163 के तहत प्रतिबंध     |     गढ़ी में सड़क सुविधाओं के विस्तार की मांग, एमपीआरडीसी को भेजा आवेदन     |     नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर दौड़ रहीं यात्री बसें, प्रशासन मौन     |     हाईवे किनारे की 150 करोड़ रुपए की जमीन घोटाले मे एफआईआर दर्ज, सात अधिकारी व कर्मचारियों पर थाने में  दर्ज हुआ मामला     |     माधव टाइगर रिजर्व में है बलारी माता का मंदिर, यहां पर मां दिन में तीन रूप बदलती है     |     बालमपुर घाटी में फिर टला बड़ा हादसा, कंटेनर खाई में गिरने से बचा     |     खरमास शुरू, मांगलिक कार्यों पर विराम, 35 दिन बाद होगी फिर से शादियां     |     पर्वतारोही और साइकिल लिस्ट अंजना यादव 2 अप्रैल से दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर  चढ़ाई करने  निकलेगी     |     सूखी  बाईपास पर बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज के कारण मंडीदीप की तरफ जाने वाले वाहनों पर लगी रोक, हाईवे 18 पर बढ़ा ट्रैफिक     |     चाय से शुरू हुए मामूली विवाद में देवर ने भाभी को डंडों से पीट – पीट कर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811