Let’s travel together.

उज्जैन से बड़ी खबर ,प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल ने किए महाकाल के दर्शन

0 40

 सोनम खेतान उज्जैन

प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर और युवा दिलों की धड़कन जुबिन नौटियाल आज प्रातःकालीन श्री महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती में शामिल हुए। आध्यात्मिक वातावरण में लीन होकर उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

दर्शन उपरांत मंदिर परिसर में मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया द्वारा उनका शाल और प्रसाद पट्टिका भेंट कर सम्मान किया गया। सम्मान ग्रहण करते हुए नौटियाल ने उज्जैन की पवित्र धरा और महाकाल मंदिर की व्यवस्था, भव्यता तथा अनुशासन की खुलकर सराहना की।

जुबिन ने कहा कि उज्जैन आकर वे स्वयं को अत्यंत सौभाग्यशाली महसूस करते हैं। उन्होंने देशवासियों और अपने प्रशंसकों के लिए शांति, समृद्धि और मंगल की कामना करते हुए कहा कि महाकाल की कृपा सभी पर बनी रहे।

भस्म आरती के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित भक्तों ने भी जुबिन नौटियाल की एक झलक पाने को उत्साह दिखाया। उनकी उपस्थिति से मंदिर परिसर में विशेष उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आसमान से गिरा संदिग्ध यंत्र, मरखंडी गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने किया जब्त     |     तांबे के बर्तन में पानी पीने के सही तरीके से फ़ायदा हो, नुकसान नहीं जानें क्या है सही तरीका ?     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य शिविर एवं तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0के अंतर्गत का आयोजन      |     सांसद खेल महोत्सव समापन कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित     |     यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के निर्विरोध अध्यक्ष बने हेमंत उपाध्याय     |     प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान भोपाल में पाँच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ     |     राइट क्लिक::सनातनी एकता पर गहरी चोट है यूपी का यह ‘सवर्ण-संघर्ष’…अजय बोकिल     |     डोंगरगढ़ में आयोजित आचार्य श्री के द्वितीय समाधि दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शिवराजसिंह चौहान      |     गांव की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, गणतंत्र दिवस पर दिल्ली परेड में हुई शामिल     |     हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस, तिरंगे की शान में सजा ऐतिहासिक नगरी सांची     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811