Let’s travel together.

किसानों ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, मंडी सुविधाओं व बिजली आपूर्ति में सुधार की मांग

0 123

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन 

स्थानीय किसान संगठन ने मंगलवार को अनुविभागीय अधिकारी को महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र के किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। किसानों ने मंडी में धर्मकांटा लगाने, रबी सीजन में 24 घंटे बिजली, आवारा मवेशी पर नियंत्रण, धान खरीदी समय पर करने, खाद की आपूर्ति कराने जैसी मांगे ज्ञापन में रखी हैं।

किसान संगठन के बैनर तले मंगलवार को दिए ज्ञापन में किसानों ने कृषि और मंडी व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की। किसानों ने बताया कि गैरतगंज मंडी में धर्मकांटा लगाए जाने की प्रक्रिया न्यायालयीन विवाद के कारण अटकी हुई है, जिसके चलते तौल व्यवस्था बाधित हो रही है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि मामले का शीघ्र निराकरण कराया जाए ताकि मंडी में धर्मकांटा जल्द स्थापित हो सके।

रबी सीजन की तैयारी के बीच किसानों ने यूरिया और डीएपी की कमी की ओर भी ध्यान आकर्षित किया। उनका कहना था कि खाद उपलब्ध नहीं होने से बोवनी प्रभावित हो रही है, इसलिए पर्याप्त मात्रा में खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। वहीं सिंचाई कार्य को ध्यान में रखते हुए किसानों ने रबी मौसम में कम से कम तीन महीने तक चौबीस घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की आवश्यकता जताई।

किसानों ने यह भी कहा कि मंडी आय के आधार पर गैरतगंज मंडी को सी-ग्रेड में शामिल किया जाए, जिससे कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जा सके और मंडी परिसर में टीन शेड जैसे बुनियादी निर्माण कार्य पूरे हो सकें। उन्होंने नीलामी के समय किसानों के लिए भोजन-पानी और भोजन टोकन जैसी सुविधाओं को भी अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने की मांग रखी।

धान खरीदी को लेकर किसानों ने आग्रह किया कि 1 दिसंबर से ही खरीदी प्रक्रिया शुरू की जाए ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी तरह की देरी व परेशानियों का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही आवारा मवेशियों से हो रहे फसल नुकसान पर गंभीर चिंता जताई गई और उनसे निपटने के लिए प्रभावी प्रबंधन की मांग की गई।ज्ञापन सौंपने के दौरान किसान संगठन गैरतगंज के सदस्य तथा बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक अनुज शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की     |     इंदौर में मुख्यमंत्री “जनसंकल्प से समाधान अभियान” आज, डॉ.मोहन यादव होगे शामिल     |      जिला न्यायालय परिसर में मेगा लीगल आउटरीच एंड अवेयरनेस कैंप एवं वृहद विधिक सेवा प्रदर्शनी का आयोजन     |     फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811