Let’s travel together.

अज्ञात चोरों ने मोटरसाइकिल चुराने कि कोशिश,ग्रामीणों की सजगता से चोर भागे

0 20

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

दीवानगंज मेन रोड पर स्थित भवानी चौक पर  देर रात 3 बजे के लगभग मोटर साइकिल से आए दो चोरों ने अमित पाल राघव की बुलेट मोटरसाइकिल और उन्हीं के घर में किराए से रह रहे रंजीत राजपूत की फैशन प्रो मोटरसाइकिल चुराने की कोशिश की। बुलेट मोटरसाइकिल का लॉक नहीं खुल पाया, लेकिन पैशन प्रो का लॉक खोलकर ले जा रहे थे तभी रघुवीर कुशवाह की नींद खुल गई उसने जोर से आवाज लगाई तो मोहल्ला पड़ोस कई व्यक्ति जाग गए। रघुवीर डंडा लेकर चोरों के पीछे भगा उसी के पीछे मोहल्ले के लोग भी भागे तो पैशन प्रो मोटरसाइकिल छोड़कर कर चोर अपनी मोटरसाइकिल से रफू चक्कर हो गए। मोहल्ला के सभी व्यक्ति रात में ही दीवानगंज पुलिस चौकी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सुबह दीवानगंज पुलिस चौकी प्रभारी सुनील शर्मा और स्टाफ द्वारा आसपास के घरों में लगे कैमरे के फुटेज देखकर संदिग्ध चोरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
दीवानगंज क्षेत्र के आसपास सर्दी के मौसम में चोरियों की वारदात होना प्रारंभ हो जाती है। 2 महीने पहले कस्तूर वाटिका से भी दो मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। पुलिस उनकी भी तलाश करने की कोशिश कर रही है लेकिन अभी तक चोरों को कोई सुराग नहीं लग सका है। चोरों ने इससे पहले भी दो बार भवानी चौक से मोटरसाइकिल चोरी करने का प्रयास किया था लेकिन कामयाब नहीं हो सके थे। आज फिर चोरी का प्रयास किया था।

देर रात भवानी चौक पर दो संदिग्ध द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने की कोशिश की गई थी मगर कामयाब नहीं हुए हैं। हम अपने स्तर से आसपास लगे सभी कैमरे के फुटेज चेक कर संदिग्ध व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। ताकि संदिग्ध व्यक्ति पकड़ सके।
सुनील शर्मा चौकी प्रभारी दीवानगंज

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के तबादले, नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं     |     भव्य घट यात्रा के साथ पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बेदी शुद्धि एवं विनायक स्थापना संपन्न     |     अप्रैल में इस दिन से खत्म होगा खरमास, शुरू होंगे शादी-विवाह     |     चूनापत्थर खंदानो और क्रेशर की जाँच,चार क्रेशर सील     |     महुआ बीनने गए ग्रामीण पर भालू ने किया हमला, हमले में भालू ने ग्रामीण का पूरा चेहरा खा लिया     |     भंडारण की व्यवस्था नहीं, खरीदी में देरी, गेहूं-चना औने-पौने दाम में बेचने को मजबूर किसान     |     पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811