Let’s travel together.

संस्कृति मंत्री श्री धर्मेंद्र लोधी ने ली साँची विवि में समीक्षा बैठक

0 32

• बोधि वृक्ष के दर्शन, नवीन निर्माण कार्यों का निरीक्षण
• साँची विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमों में दिखाई रुचि
• विश्वविद्यालय को अन्तरराष्ट्रीय बनाने का संकल्प- संस्कृति मंत्री

रायसेन।साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में संस्कृति, पर्यटन एवं धर्मस्व विभाग के मंत्री श्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने दौरा कर निर्माण कार्यों को देखा और समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। साँची विश्वविद्यालय परिसर में उन्होंने सर्वप्रथम बोधि वृक्ष के दर्शन किए और पौधारोपण किया। बोधि वृक्ष पर मंत्री श्री लोधी का स्वागत कुलगुरू प्रो. वैद्यनाथ लाभ, कुलसचिव श्री विवेक पाण्डेय ने किया। बोधि वृक्ष दर्शन उपरांत उन्होंने  समस्त शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारियों से औपचारिक भेंट की और साँची विश्वविद्यालय के नए परिसर का निरीक्षण भी किया।
मंत्री श्री लोधी  ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में समस्त शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारियों के एक साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की जिसमें नवीन परिसर निर्माण, पाठ्यक्रमों एवं छात्रों की संख्या के अलावा विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने निर्माण संबंधी कार्य समय पर पूरा करने एवं रास्तों के साथ फुटपाथ बनाने का भी सुझाव निर्माण एजेंसी को दिया।

कुलगुरू प्रो. लाभ और कुलसचिव  विवेक पाण्डेय की मौजूदगी में मंत्री लोधी ने साँची विश्वविद्यालय को यथायोग्य सहायता एवं सुविधाएं देने का आश्वासन दिया।  धर्मेंद्र लोधी ने कहा कि स्थापना के अनुरूप साँची विश्वविद्यालय को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने का उनका संकल्प है एवं विश्वविद्यालय के सभी अधिकारियों कर्मचारियों को इस संबंध में मिलकर प्रयास करने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि बौद्ध अध्ययन और भारतीय दर्शन तथा भारतीय धर्म और संस्कृति से जुड़े विषयों पर सांची विश्वविद्यालय को अन्य नए-नए पाठ्यक्रम भी लाने चाहिए।
समीक्षा बैठक में मंत्री श्री लोधी का स्वागत करते हुए कुलुगुरु प्रो वैद्यनाथ लाभ ने विश्वविद्यालय की प्रगति से अवगत कराया। उन्होने मंत्रीजी को इंडियन सोसायटी फॉर बुद्धिस्ट स्टडीज (ISBS) के रजत जयंती सम्मेलन में भी आमंत्रित किया। कुलसचिव  विवेक पाण्डेय ने आभार प्रकट किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिले में नरवाई में आग लगाने पर धारा 163 के तहत प्रतिबंध     |     गढ़ी में सड़क सुविधाओं के विस्तार की मांग, एमपीआरडीसी को भेजा आवेदन     |     नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर दौड़ रहीं यात्री बसें, प्रशासन मौन     |     हाईवे किनारे की 150 करोड़ रुपए की जमीन घोटाले मे एफआईआर दर्ज, सात अधिकारी व कर्मचारियों पर थाने में  दर्ज हुआ मामला     |     माधव टाइगर रिजर्व में है बलारी माता का मंदिर, यहां पर मां दिन में तीन रूप बदलती है     |     बालमपुर घाटी में फिर टला बड़ा हादसा, कंटेनर खाई में गिरने से बचा     |     खरमास शुरू, मांगलिक कार्यों पर विराम, 35 दिन बाद होगी फिर से शादियां     |     पर्वतारोही और साइकिल लिस्ट अंजना यादव 2 अप्रैल से दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर  चढ़ाई करने  निकलेगी     |     सूखी  बाईपास पर बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज के कारण मंडीदीप की तरफ जाने वाले वाहनों पर लगी रोक, हाईवे 18 पर बढ़ा ट्रैफिक     |     चाय से शुरू हुए मामूली विवाद में देवर ने भाभी को डंडों से पीट – पीट कर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811