केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ प्रभुराम चौधरी की दिवंगत माताजी को दी श्रद्धांजलि
– बीस मिनट तक डॉ चौधरी से की बातचीत
रायसेन ।केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मंगलवार रात करीब 8:30 बजे रायसेन पहुंचे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और सांची से विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी की माताजी स्वर्गीय सुमंत्रा देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की। सुमंत्रा देवी का निधन 30 अक्टूबर को हुआ था।

रायसेन जिला मुख्यालय पर स्तिथ श्रीराम परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सिंधिया ने स्वर्गीय सुमंत्रा देवी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के साथ बैठकर उन्हें ढांढस बंधाया। केंद्रीय मंत्री परिवार के साथ लगभग 20 मिनट तक रहे।

वही इससे पहले देर शाम मध्य प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने भी शौकाकुल परिवार से मुलाकात कर श्रद्धांजलि अर्पित की इस मौके पर उन्होंने शोक संवेदनाएं भी व्यक्त की। आज की श्रद्धांजलि सभा के अवसर पर मप्र के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न तोमर भी उनके साथ मौजूद रहे थे। भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी इस मौके पर मौजूद रहे।