Let’s travel together.

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी किसान प्रकोष्ठ के नव नियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी

0 153

-वैभव शुक्ला बने प्रदेश महामंत्री, आयुष वर्मा को रायपुर ज़िला अध्यक्ष पद की ज़िम्मेदारी, आशीष वर्मा एवं हिमांशु जैन बने प्रदेश सचिव

सुरेन्द्र जैन रायपुर

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी  किसान प्रकोष्ठ की नियुक्ति सूची प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग द्वारा जारी की गयी हैं ।
यह सूची छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी – किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास साहू के आदेशानुसार तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री अमरजीत चावला के अनुमोदन पश्चात जारी की गयी हैं ।
रायपुर निवासी वैभव शुक्ला को प्रदेश महामंत्री पद की ज़िम्मेदारी दी गयी हैं । ग़ौरतलब हैं कि वे लगातार किसानों के मुद्दों को अलग अलग मंच पर उठाते रहे हैं तथा यही देखते हुए उन्हें यह बड़ी ज़िम्मेदारी दी गयी हैं । वैभव शुक्ला ने अपनी नियुक्ति के लिए शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया हैं तथा यह कहा हैं की वे संगठन के विश्वास पर पूर्णतः खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध हैं ।
रायपुर ज़िला अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी आयुष वर्मा को दी गयी हैं । आयुष वर्मा रायपुर ज़िले के सशक्त किसान नेता के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं तथा किसानों के कल्याण के लिए लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहते हैं । अपनी नियुक्ति के पश्चात आयुष वर्मा ने कहा की संगठन द्वारा राजधानी के ज़िला अध्यक्ष पद की ज़िम्मेदारी मुझे दी गयी हैं, मैं इस विश्वास के लिए शीर्ष नेतृत्व आभारी हूँ तथा निरंतर किसानों के हित के लिए कार्य करना जारी रखूँगा ।
साथ ही रायपुर निवासी हिमांशु जैन तथा रैता के किसान नेता आशीष वर्मा को संगठन में प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त किया गया हैं । आशीष वर्मा निरंतर किसानों के हित में आवाज़ उठाने के लिए जाने जाते हैं । उनके किसान हितैषी कार्यों को देखते हुए संगठन में उन्हें बड़ी ज़िम्मेदारी दी गयी हैं ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जलभराव, सड़कें बनीं तालाब,जिला मुख्यालय सहित कई शहर प्रभावित     |     अमानक घी के विक्रय को रोकने के विभिन्न ब्रांडों के नमूने लेकर जांच हेतु भेजे      |     विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा आदिवासी समाज जल-जंगल-जमीन की रक्षा और एकता का दिया संदेश     |     विजय ट्रांसमिशन में युवक की मौत ,ग्रामीणों का फूटा आक्रोश     |     आज का त्याग, कल की धर्म विरासत बने : मुनि श्री     |     भाग्योदय तीर्थ में वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना सम्पन्न     |     ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली कावड़ यात्रा, गौरी शंकर धाम में हुआ समापन     |     साझा पहल: सड़क किनारे कदम-कदम पर कदंब लगाने का संकल्प, एसोसिएशन ने मशीन भेंट करने का लिया निर्णय     |     हर घर तिरंगा’ अभियान: विधायक देवेंद्र जैन ने विभिन्न ग्रामों का किया सघन भ्रमण, बांटे तिरंगे और सुनीं जनसमस्याएं     |     भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811