– वनभूमि पर कब्जा करने वालों की अब खैर नहीं
शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
बेगमगंज वन विभाग ने एक बार फिर बड़ा एक्शन लेते हुए वनभूमि माफिया से 8 बीघा वन भूमि को मुक्त कराया है!बताया जा रहा है कि बोवनी का सीजन आते ही वनभूमि माफिया सक्रिय हो गया था और जंगल की जमीन को खेती योग्य बनाकर कब्जाने की कोशिशें तेज़ कर दी थीं।
इसी के तहत ग्राम भुरेरु के जंगल में, कक्ष आरएफ 67 में एक माफिया वीरसिंह यादव निवासी महुआखेड़ा जिला सागर द्वारा जंगल में फेंसिंग डालकर कब्जे की कोशिश की जा रही थी।
लेकिन वन विभाग की टीम ने समय रहते इस पर बड़ी कार्रवाई की।डीएफओ श्रीमती प्रतिभा शुक्ला के मार्गदर्शन में,रेंजर अरविंद अहिरवार के नेतृत्व में परिक्षेत्र सहायक सुनहरा प्रदीप लोधी, परिसर रक्षक शरद शर्मा, संजीव शर्मा, बृजकिशोर तिवारी,और सहयोगी दल अरविंद यादव, नेतराम साहू, रामकिशन लोधी, बेनी ठाकुर आदि ने मौके पर पहुंचकर कब्जे को ध्वस्त कर दिया।वन विभाग की इस त्वरित कार्रवाई से माफियाओं में हड़कंप मच गया है,और स्थानीय लोगों ने इस टीम की सतर्कता की सराहना की है।ऐसे ही कदम हमारे जंगलों की रक्षा के लिए बेहद ज़रूरी हैं
क्योंकि जब वन सुरक्षित रहेंगे, तभी पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियाँ भी सुरक्षित रहेंगी।