रायसेन। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं सांची से स्थानीय विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी की माताजी श्रीमती सुमंत्रा देवी उम्र लगभग 87 का निधन हो गया हे।एम्स अस्पताल में सुमंत्रा देवी ने अंतिम सांस ली।वे विगत कई दिनों से बीमार थी और एम्स में उनका इलाज चल रहा था ।
एम्स अस्पताल में आज दोपहर में 3.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस लीं।उनका अंतिम संस्कार कल उनके पैत्रिक गांव बेगमगंज के ग्राम बेरखेड़ी में किया जाएगा।