Let’s travel together.

विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 50 लोगों ने किया रक्तदान

0 156

विश्व रक्तदान दिवस के अवसर रायसेन जिले में आयोजित हुए कई कार्यक्रम 

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।

विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर रायसेन जिले के सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम जमुनिया खेजड़ा में स्थित वेलस्पन फैक्ट्री में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें फैक्ट्री के यूनिट हेड धर्मेश कुमार  सहित अधिकारी एवं फैक्ट्री में कार्य करने वाले श्रमिकों ने रक्तदान करते हुए रक्तदान किए जाने का संदेश दिया। इस दौरान लगभग 50 लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर सांची बीएमओ एस के राय, मेडिकल ऑफिसर डॉ.एके माथुर सहित रायसेन ब्लड़ बैंक की टीम मौजूद रही।

मेडिकल ऑफिसर डॉ. एके माथुर ने बताया की रक्तदान के लिए आम जन को प्रेरित किए जाने के लिए निरंतर जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया की 14 जून विश्व रक्तदान दिवस से आगामी 13 जुलाई 2022 तक रक्तदान माह के रूप में मनाया जाएगा। जिसमें रायसेन जिले 7 ब्लाकों में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा एवं आम जन को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।गौरतलब है कि अभी कुछ समय पूर्व भी वेल्सपन फेक्ट्री प्रबंधन द्वारा सांची विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला भील टोला कायमपुर में वेलस्पन फाउंडेशन के नेतृत्व में वॉलिंटियर के सहयोग से डब्ल्यूसीएल के कर्मचारियों और स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा स्वेच्छा से शासकीय प्राथमिक विद्यालय, भील टोला ग्राम कायमपुर के स्कूल परिसर में थीमैटिक वॉल पेंटिंग का कार्य किया गया था। इस कार्य में स्कूली शिक्षकों और अन्य ग्रामीण लोगों का विशेष सहयोग रहा। इस कार्यक्रम से स्कूल का परिद्रश्य बदल गया है। वेलस्पन कंपनी के इस सराहनीय कार्य से सभी ग्रामीण व स्कूल स्टाफ बहुत खुश हैं, और आभार व्यक्त करते हैं। बता दें कि जमुनिया खेजड़ा स्थित वेलस्पन कंपनी द्वारा समय-समय पर आसपास के स्कूल परिसर आंगनबाड़ियों में सहयोग प्रदान किया जाता है। जिसमें स्वास्थ्य शिविर एवं अन्य जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |     ईद का जश्न: लोगों ने ईदगाह पर अदा की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ     |     कलेक्टर गाइडलाइन का विरोध शुरू, मनमानी बढ़ोतरी के खिलाफ दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811