मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
हल्कू धानक अपनी बाइक से दीवानगंज सामान लेने के लिए आ रहा था जैसे ही मुस्काबाद अंबाडी रोड के तालाब के पास पहुंचा तो बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई। जिससे हल्कू धानक उम्र 40 वर्ष निवासी बांसिया बाइक समेत रोड पर गिर गया जिससे घायल हो गया। गांव वालों ने परिजन को सूचना दी परिजन मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल ले गए जहां पर इलाज जारी है।