Let’s travel together.

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर 7 नवंबर को शिवपुरी में, क्षत्रिय भवन का शिलान्यास करेंगे

0 111

– क्षत्रिय भवन का निर्माण करा रहा है क्षत्रिय महासभा

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर 7 नवंबर 2025 को शिवपुरी आ रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष तोमर शिवपुरी में क्षत्रिय भवन का शिलान्यास करेंगे। इसे लेकर क्षत्रिय महासभा जिला शिवपुरी ने तैयारियां शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक नोहरीकलां स्थित नए फोरलेन बाईपास आरओबी के पास क्षत्रिय महासभा जिला शिवपुरी द्वारा क्षत्रिय भवन का निर्माण प्रारंभ कराया जा रहा है। भवन की आधारशिला 7 नवंबर को रखी जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर 7 नवंबर की दोपहर 12:00 बजे क्षत्रिय भवन का शिलान्यास करेंगे। क्षत्रिय महासभा जिला शिवपुरी के अध्यक्ष सुनीत कुमार सिंह चौहान ने बताया कि समाजसेवी सतेंद्र सिंह सेंगर ने अपने पिता स्वर्गीय मेहताब सिंह सेंगर की स्मृति में क्षत्रिय भवन निर्माण के लिए क्षत्रिय महासभा को एक बीघा जमीन दान दी है।
अब क्षत्रिय महासभा जिला शिवपुरी द्वारा उक्त जमीन पर क्षत्रिय भवन का निर्माण कराया जा रहा है। 7 नवंबर को क्षत्रिय भवन का शिलान्यास बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में आध्यात्मिक निकेतन आश्रम ग्वालियर के संत कृपालसिंह महाराज और वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा लखनऊ के राघवेंद्र सिंह राजू तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता वर्ल्ड स्पिरिचुअल फाऊंडेशन शिवपुरी के संस्थापक गुरुजी डॉक्टर रघुवीर सिंह गौर करेंगे। क्षत्रिय भवन शिलान्यास कार्यक्रम में क्षत्रिय महासभा जिला शिवपुरी ने समाज बंधुओ को अधिक से अधिक संख्या में आमंत्रित किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |     वार्षिक खेल महोत्सव: तीसरे दिन रोमांचक मुकाबलों से गूंजा मैदान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811