शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
बीती रात सगोनी गांव में करीब दो लाख के सोने -चांदी के गहने हुए चोर , महिला के जागने पर चोर भागा , पुलिस ने मामला दर्जकर चोर की तलाश शुरू की।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सगोनी निवासी 25 वर्षीय रामकुमार कुशवाहा पिता रामगोपाल कुशवाहा गांव की सीमा पर मकान में एक छोटी-सी किराने की दुकान चलाता है और उसी में रहता है। बीती रात करीब 3 बजे मकान के हाल में एक अज्ञात चोर पड़ोसी की छत से उसके घर के अंदर सीढ़ियों से उतर कर आया और हाल में रखी अलमारी से उसकी पत्नी राधिका बाई कुशवाहा एवं मां राजकुमारी बाई कुशवाहा के सोने – चांदी के गहनों में सोने का मंगलसूत्र , झुमके , 4 नग चूड़ी एवं चांदी की करधौनी , 4 जोड़ी पायलें ओर 1500 नगदी चोरी कर ली।
अलमारी की खटपट में हाल में सो रहीं फरियादी रामकुमार की मां राजकुमारी बाई एवं बहन रजनी बाई कुशवाहा 19 वर्ष की नींद खुल गई तो उन्होंने चोर -चोर का हका लगा दिया।
उनकी आवाज सुनकर ऊपर कमरे में पत्नी के साथ सो रहा रामकुमार ओर उसकी पत्नी राधिका भागकर नीचे आए । तब तक चोर सामने के दरवाजे से भाग गया।
बताया गया है कि चोर पड़ोसी की छत से इनके मकान में सीढ़ियों से नीचे आया और अंदर से लॉक सामने का दरवाजा खोलकर चोरी की ओर महिला के जागने पर वहीं से भाग गया।
फरियादी रामकुमार कुशवाहा द्वारा करीब डेढ़ लाख के गहने चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस चोर की तलाश में जुट गई है।