Let’s travel together.

शोक संतप्त परिवारों से मिले विधायक देवेंद्र पटेल

0 133

– बोले ‘आपका बेटा, आपका भाई, आपका विधायक आपके साथ है
-विधायक देवेंद्र पटेल ने जताई संवेदना , बम्होरी पहुंचे दिवंगतजनों के परिजनों से मिले

तारकेश्वर शर्मा बम्होरी रायसेन 

सिलवानी विधानसभा के विधायक देवेंद्र पटेल ने सोमवार को बम्होरी पहुंचकर क्षेत्र के दिवंगत नागरिकों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें अपनी संवेदना एवं श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने कल्लू भैया जैन ,जगदीश कुशवाहा,और भगवानदास राय  के निवास पर जाकर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवारों को धैर्य बंधाया।
“दुख की इस घड़ी आपका बेटा आपका भाई आपका विधायक आपके साथ खड़ा है, ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।”

इस अवसर पर उनके साथ वरिष्ठ नेता मदन नेमा जी, बम्होरी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष टीकम पटेल, विधान सभा अध्यक्ष विश्वनाथ पटेल, धर्मवीर सिंह राजा साहब गजेंद्र सिंह जी पटेल, कुंवर सूर्यजीत सिंह, धीरज कक्का जी, आशीष यादव ,युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्की पटेल, विवेक जैन, सुभाष शर्मा, लखन पटेल, संजय गुप्ता और दुर्गेश लोधी, राम सिंह लोधी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विधायक पटेल ने कहा कि दुख की इस घड़ी में समाज को एकजुट रहकर एक-दूसरे का साथ देना चाहिए। उन्होंने कहा, यह हमारा नैतिक कर्तव्य है कि हम अपने क्षेत्र के प्रत्येक परिवार के सुख-दुख में सहभागी बनें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बेगमगंज तहसील की तीन एलपीजी गैस एजेंसियों व 11 पेट्रोल पंपों का एसडीएम के किया औचक निरीक्षण     |     भड़काऊ पोस्ट पर होगी सख्त कार्रवाई : एसडीओपी सोनाली गुप्ता     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनाई प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ की जयंती     |     परीक्षा में कम नंबर आने के डर से गायब हुई छात्रा इंदौर में मिली     |     राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से रहवासी परेशान, हटाने की उठी मांग     |     अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित हुआ  कार्यक्रम     |     आईडीबीआई बैंक के चक्कर लगा रहे खाताधारी आंकड़ा एक करोड़ से ऊपर पहुंचा     |     मुनि संघ का नगर प्रवेश हुआ     |     विशाल वाहन रैली निकाली गई     |     रायसेन जिले के 779 श्रद्धालु मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा पर अयोध्या रवाना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811