मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित सुखी सेवनिया बाईपास पर बने रेलवे ओवरब्रिज का पुल कई फीट नीचे धंस गया। वह तो गनीमत मत रही की कोई वाहन उस समय पुल से नहीं गुजर रहा था नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुल धंसनेकी खबर जैसे ही सोशल मीडिया से क्षेत्र में फैली तो कांग्रेस के कार्यकर्ता पुल पर जाकर धरने पर बैठ गए।

बता दे की यह बाईपास का रेलवे ओवरब्रिज कुछ साल पहले ही बना है। इस रेलवे ओवर ब्रिज से ही रायसेन, मंडीदीप, होशंगाबाद तरफ वाह्य जाते हैं। सुबह के समय इसमें दरार पड़ गई थी लेकिन घटनास्थल पर कोई नहीं पहुंचा और दोपहर के समय यह पुल एक तरफ का जमीन में कई फीट नीचे धंस गया।