Let’s travel together.

24 घंटे के अंदर डकैती की घटना का किया खुलासा डकैती के तीन आरोपी गिरफ्तार, मशरुका बरामद

0 162

मनोज बैरागी सरदारपुर धार

चौकी रिंगनोद थाना सरदारपुर पुलिस ने लूट के प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए 03 आरोपीयों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूट की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त केटीएम मोटरसाइकिल बरामद की गई।उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल बेलापुरकर एवं एसडीओपी सरदारपुर श्री विश्वदीप सिंह परिहार के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी श्री रोहित कछावा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।
अनुसंधान में आये साक्ष्यो एवं मुखबीर सुचना पर संदेहीयों रवि उर्फ रविन्द्र पिता बहादुर बामनिया, उम्र 22 वर्ष, निवासी टांडा, बंटू पिता वेरसिंह अनारे, उम्र 19 वर्ष, निवासी तरसिंघा, थाना टांडा, प्रवीण पिता कलम बामनिया, उम्र 21 वर्ष, निवासी तरसिंघा, थाना टांडा को चौकी लाकर पुछताछ की गई, जिस पर से आरोपियों द्वारा अपने साथियों के साथ उक्त घटना घटित करना कबुल किया गया, आरोपीयों की निशांदेही पर लुटी गई Hero Honda मोटरसाइकिल (MP-09-NH-3193), एक मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त एक अन्य मोटरसाइकिल जब्त की गई ह।सराहनीय कार्य:- निरीक्षक रोहित कछावा, उनि गुलाब सिंह भयड़िया, उनि. नवलसिह बघेल उनि. भूपेन्द्र खरतिया थाना टाण्डा, सउनि. जितेन्द्र नरवरिया, प्र.आर. 164 मेहरसिह बडोले, आर. प्रशान्त सिंह चौहान सायबर सेल धार, आर. 395 दिलिप बघेल, आर. 488 शिवजी श्रीवास्तव, आर. 691 दिनेश सोलकी आर. 1066 अनिल, आर. 1166 निलेश सापले, आर. कामेश का महत्वपुर्ण योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811