Let’s travel together.

भोपाल- विदिशा फोरलाइन रोडनिर्माण की जानकारी से फिर बनी हडकंप की स्थिति

0 215

देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन

राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण से पहले भी लोगों ने आगे पीछे अपने निर्माण करने की मशक्कत की थी अब एक बार फिर भोपाल से विदिशा रोड निर्माण की भनक लगते ही फिर चर्चा तेज हो गई हैं ।
जानकारी के अनुसार नगर में पहली बार जब राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण शुरू किया गया था तब भी सडक किनारे बने बरसों पुराने भवन मालिकों को अपने निर्माण आगे पीछे करने की मशक्कत करनी पड़ी थी जैसे तैसे वह पूरा हुआ लोग बेफिक्र होकर बैठ गए थे परन्तु एक बार फिर भोपाल विदिशा 46 किमी लंबे फोरलाइन सडक निर्माण की चर्चा ने लोगों मे हडकंप मचा दिया है बताया जाता है भोपाल विदिशा के बीच 46 किमी लंबे सडक निर्माण की चर्चा चल पडी है एवं इस सडक निर्माण पर 1797 करोड़ रुपए की राशि खर्च होने की संभावना जताई गई हैं यह फोरलाइन सडक निर्माण भोपाल अयोध्या बायपास मार्ग से भानपुर चौराहा होते हुए विदिशा वायपास नेशनल हाईवे के तीन किमी पर यह समाप्त होगा भोपाल में इस रोड का निर्माण 19 किमी मे किया जायेगा एवं रायसेन जिले में यह रोड 17 किमी मे निर्मित होगा रायसेन जिले में निर्मित रोड पर 1414 करोड़ रुपए खर्च होगे ।एक बार फिर फोरलाइन रोड निर्माण सांची से होकर गुजरने की चर्चा तेज हो गई हैं इस रोड निर्माण की जद मे फिर सडक किनारे बर्सो पुराने भवनों के आगे पीछे करने की कवायद की चर्चा छिड गई हैं लेकिन अभी तक इस फोरलाइन निर्माण की पुष्टि नहीं हो सकी हैं न ही इसके चौडीकरण कितने क्षेत्र में किया जायेगा स्पष्ट नहीं हो सका ।हालांकि नगर में इस रोडनिर्माण को लेकर चर्चा तेज हो गई हैं जबकि अभी तक न तो विभाग की तरफ से ही कुछ स्पष्ट हो सका हैं सडक किनारे मकान मालिक भी चिंतित हो उठे हैं यदि सांची से होकर फोरलाइन रोड गुजरता है तो काफी कुछ अदलाबदली की स्थिति निर्मित होने से इनकार नहीं किया जा सकता है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811