Let’s travel together.

देर रात पुलिस लिखी स्विफ्ट डिजायर कार से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद

0 355

– तलाशी में कार की कई नंबर प्लेट मिली
– फर्जी नंबर प्लेट लगाकर कार से शराब की तस्करी
– कार चालक गिरफ्तार,एक अन्य साथी हुआ फरार
– 9 बक्सों में 448पांव शराब जप्त
अनुमानित कीमत लगभग 52 हजार रुपए

रायसेन। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक स्विफ्ट डिजायर कार से बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्त की हे। कार पर पुलिस लिखा स्टीकर लगा था। जबकि कार में कई फर्जी नंबर प्लेट भी मिली हैं।पकड़े गए आरोपी की पहचान अभिषेक पाठ्क पिता कैलास नारायण पाठक उम्र 35 साल निवासी बम्होरी रोड देहगाँव हाल संस्कार बिहार कालोनी रायसेन हुई हैं।
पुलिस के अनुसार थाना कोतवाली में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक अशोक गौर आरक्षक नीरज कटियार के साथ रात्रिकालीन गश्त पर थें। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि देहगांव की और से एक स्विफ्ट डिजायर कार जिस पर पुलिस लिखा हे अवैध शराब परिवहन की जा रही हैं। इस पर घेराबंदी की तो कार चालक ने कार टपरा पठारी से सुरई गांव की और जाने वाली सड़क पर मोड दी। जहां रास्ते में कार को रोका तो एक व्यक्ति गोलू अंडा निवासी रायसेन अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया जबकि कार चालक अभिषेक पाठ्क पिता कैलास नारायण पाठक निवासी बम्होरी रोड देहगाँव को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार पुलिस को तलाशी लेने पर कार की डिग्गी में अवैध रूप से पुस्टे के बक्सों में देशी मसाला मदिरा के सीलचंद 488 पाव 09 बक्से सीलबद एवं एक बक्सा, प्रत्येक बक्से में 50-50 पाव एवं धुने बक्से में 38 पाव देशी मसाला मंदिरा के रखे मिले, प्रत्येक वाटर पर रजिस्ट्रेशन नबर MP EXCISE REGISTRATION NO. CL/2022-2023/3909 मध्य प्रदेश आबकारी अकित है। उक्त शराब के सबंध में अभिशेक पाठक से वैद्य दस्तावेज मांगे लेकिन वह बता नहीं सकें ।अभिषेक ने बताया कि वह अपने साथी गोलू अड़ा के साथ रमेश लोधी द्वारा शराब रायसेन ला रहा था। आरोपी अभिषेक पाठक, गोलू अंडा एवं रमेश लोधील पर धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कारवाही करते हुए आरोपी अभिषेक पाठक के कब्जे से उक्त अवैध 488 काटर (87.840 बल्क लीटर) देशी मसाला मदिरा शराब कीमती 51728/- रूपये जप्त की गई।दो अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811