शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
जिले की बेगमगंज नगरपालिका परिषद कार्यालय के सामने एक सफाईकर्मी ने नपाध्यक्ष संदीप लोधी पर चाकू से प्राणघातक हमलाकर जान लेने की कोशिश की , घायल अध्यक्ष भोपाल रेफर किया गया हे। घटना से नगर में सनसनी फैल गई हे। हमलावर सफाईकर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार के लिया हे।
आज नगरपालिका कार्यालय के बाहर विकलांग शिविर लगा हुआ था। जिसमें अध्यक्ष संदीप लोधी एवं मुख्य नगरपालिकाधिकारी राजेन्द्र शर्मा सहित कई पार्षद एवं कर्मचारी मौजूद थे। शिविर खत्म होते ही अध्यक्ष संदीप लोधी वार्ड क्र.5 में चल रहे सड़क निर्माण का निरीक्षण के लिए पार्षद प्रवीण जैन पिंटू के साथ बाइक पर बैठकर जाने लगे तो अचानक सामने से नगरपालिका के ही सफाईकर्मी संजू नरवरिया हाथ में एक बड़ा खुला चाकू लेकर आया और अचानक नपाध्यक्ष को मां की गाली देते हुए कलर पकड़ लिया ओर उन पर प्राणघातक हमला करते हुए बोला कि एक लाख रुपए दो नही तो नगरपालिका नहीं चला पाओगे।हमला विफल करते हुए पार्षद जैन ने हमलावर संजू का हाथ पकड़ लिया ओर पास खड़े सीएमओ राजेंद्र शर्मा एवं अध्यक्ष के ड्राइवर ने हमलावर को दबोच लिया , फिर भी चाकू नपाध्यक्ष के पेट में लग गया। जिससे उनके पेट में तीन टांके आए हैं।घायल अवस्था में तत्काल उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां से डॉक्टर ने उन्हें भोपाल रेफर कर दिया है।
नपाध्यक्ष संदीप लोधी ने अपने बयान में बताया कि हमलावर ने उससे एक लाख की फिरौती मांगते हुए धमकी दी थी कि अगर एक लाख नही दिए तो तुम नगरपालिका नहीं चला पाओगे।
-टी आई राजीव उईके ने बताया पुलिस ने हमलावर संजू नरवरिया को हिरासत में ले लिया गया है और उस पर प्राणघातक हमला कर जान लेने सहित अन्य विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं नपाध्यक्ष को डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है।
–