Let’s travel together.

कोई भी कला छोटी नहीं होती, कलम एक अधिकार है जिससे देश भाग्य लिख सकते हैं-मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी महाराज

0 92

– आइजा के राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर से पहुंचे पत्रकार
– मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी महाराज का चिंतन राष्ट्र को समर्पित है- सासंद लता वानखेड़े
– सकारात्मक पत्रकारिता से हम सब कुछ नया नया करने का जज्बा रखें- राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुड्डा
– कल से हो रहे समयसार शिक्षण प्रशिक्षण शिविर का सभी लाभ ले–विजय धुर्रा

सुरेंद्र जैन

अशोकनगर । परम पूज्य आध्यात्मिक संत निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी महाराज ससंघ क्षुल्लक गम्भीर सागर जी महाराज क्षुल्लक श्री वरिष्ठ सागर जी महाराज क्षुल्लक श्री विदेह सागर जी महाराज ससंघ के सान्निध्य में आज दोपहर में सुभाष गंज मैदान में अखिल भारतीय जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन आइजा के संयोजक में जैन समाज अशोक नगर दारा मध्यप्रदेश महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष एवं सागर से सांसद लता वानखेड़े के मुख्य अतिथि एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी पूर्व विधायक सुनील जैन नपाध्यक्ष नीरज मनोरिया के विशेष आतिथ्य में आयोजित किया गया इस दौरान आइजा द्वारा परम पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी महाराज को राष्ट्रसंत की उपाधि से अलंकृत किया गया इस दौरान पधारे अतिथियों का सम्मान किया गया
आपके पास कलम है एक अधिकार है आप उस कलम के माध्यम से सेवा कर सकते हैं
पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुनि पुगंव श्री सुधासागरजी महाराज ने कहा कि आप पत्रकार कोई भी कला छोटी नहीं होती आपके पास कलम है एक अधिकार है आप उस कलम के माध्यम से किसी गरीब की मदद कर सकते आप जो लेखनी चलाते हैं इसको लाखों लोग विश्वास के साथ पड़ते हैं हर व्यक्ति शहर की सड़कों पर गली मोहल्ले में क्या हो रहा है आपकी नजर से देखता है जो आप लिखेंगे वैसी धारणा पाठकों कि वनती चली जाती है आपक नकारात्मक सोच को भी सकारात्मक सोच में बदल सकते हो।
सुबह से लाखों लोग तुम्हारी कलम को पड़ने की कोशिश कर रहे हैं अधिकार में कभी व्यक्तिगत बुराईयों को मल लाना कष्य नहीं आना चाहिए किसी दुर्जन ने आपको गाली दे दी उसका असर आपकी लेखनी पर नहीं होना चाहिए जिस प्रकार साधु को कोई कितना ही अपमान कर दे तो भी साधु बुरा नहीं मानता ऐसे ही आपकी लेखनी में उसका असर नहीं आना चाहिए।

आचार्य श्री के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित 
इसके पहले आइजा के बैनर पर हुए इस सम्मेलन में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के चित्र का अनावरण पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप आदित्य आइजा के अध्यक्ष हार्दिक हुडया मुम्बई प्रदेश अध्यक्ष राजीव सैनानी ने दीप प्रज्ज्वलन सागर की सांसद लता वानखेड़े पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी पूर्व विधायक सुनील जैन नगर पालिका अध्यक्ष नीरज मनोरिया दारा किया गया इनका सम्मान जैन समाज अध्यक्ष राकेश कासंल महामंत्री राकेश अमरोद कोषाध्यक्ष सुनील अखाई उपाध्यक्ष अजित बरोदिया प्रदीप तारई राजेन्द्र अमन मंत्री शैलेन्द्र श्रागर मंत्री विजय धुर्रा मंत्री संजीव भारल्लिय मीडिया प्रभारी अरविंद कचनार आडिटर सजंय के टी थूवोनजी अध्यक्ष अशोक जैन टींगू मिल महामंत्री मनोज भैसरवास सहित अन्य प्रमुख जनो दारा स्मृति चिन्ह शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
मैं सागर समाज का निवेदन लेकर आई हूं महाराज जी सागर पधारे- सांसद वानखेड़े
इस अवसर पर सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष सांसद लता वानखेड़े ने कहा कि आप लोगों का हर दिन दिवाली हो रहा होगा गत वर्ष चातुर्मास हमारे सागर में हुआ था इतने समारोह हुए कि मन अभिभूत हो गया मैं तो सागर वासियों का निवेदन लेकर आई हूं सागर आपके विना अधूरा लग रहा है महाराज जी जैसे ही मुझे बताया गया कि आपके सानिध्य में अशोक नगर में पतकार सम्मेलन हो रहा है मैंने तत्काल आने का मन बनाया और आपके चरणों में उपस्थित हैं पतकार हमारे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ रुप अपनी सेवाएं दे रहे हैं आप का भी समाज के प्रति बहुत बड़ा दायित्व है
आज देश भर से पत्रकारिता जगत के साथी आयें है- पूर्व केंद्रीय मंत्री
इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप आदित्य ने कहा कि आज देश भर से आज जैन पतकारो का समूह आया है पूर्व में भी हम इस क्षेत्र का काम करते रहे हैं पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी ने कहा कि परम पूज्य गुरुदेव के सान्निध्य में अशोक नगर में भव्य आयोजन की श्रंखला चल रही है इन्हें देखकर बहुत आनंद आ रहा है नपा अध्यक्ष नीरज मनोरिया ने कहा कि देश भर से पधारे सभी पत्रकार साथियों का बहुत बहुत अभिनंदन है प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनोज जैन ने कहा कि आज अशोक नगर पतकार का महाकुंभ हो रहा है हम सब भी अपनी भूमिका के साथ न्याय करते हुए काम करें समारोह में आगरा आए मनोज जैन ने कहा कि आप लोग बहुत बड़े बड़े आयोजन कर रहे हैं आज इसमें आइजा का सम्मेलन एक कड़ी के रूप में जुड गया
कल से होगा समयसार संगोष्ठी में तत्त्व चर्चा
इसके पहले जैन समाज के मंत्री विजय धुर्रा ने कहा कि परम पूज्य आध्यात्मिक संत निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी महाराज के सान्निध्य में कल राष्ट्रीय स्नातकसम्मेलन का समापन हुआ और आज हमारे बीच देशभर से पत्रकारिता जगत की हस्तीया आई है इनका अभिनंदन करते हुए कल से राष्ट्रीय समयसार संगोष्ठी का आयोजन होने जा रहा है जिसका सौभाग्य हरीश कुमार निर्मल कुमार मिर्ची परिवार को मिलने जा रहा आप सभी इस संगोष्ठी का लाभ उठायें इस दौरान आइजा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुडया प्रदेश अध्यक्ष राजीव सैनानी प्रेस क्लब अध्यक्ष मनोज जैन जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष अरविंद कचनार नीरज जैन पवन पतकार सन्तोष जैन डिक्स मनोज कलाकार सौरव गौरव जैन जिनेश जैन सहित बाहर भर से आयें सभी पत्रकारों का स्वागत किया गया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

किसानों को अपनी फसल तुलवाने पंजीकरण के बाद भी स्लाड बुकिंग का इंतज़ार     |     20अप्रैल से जलापूर्ति करने के झूठे आश्वासन से नगर में जलप्रदाय की बाधित,दो दिन में एक बार होगा जल प्रदाय     |     पहाड़ों पर आग, एक हफ्ते से सुलग रही लपटें, जंगल और खेतों की नरवाई खाक     |     अक्षय तृतीया पर  भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन, 27वें आयोजन में कई जोड़े बंधे वैवाहिक सूत्र में     |     मूल्य पर गेहूं खरीदी में देरी, बड़े किसान परेशान , स्लॉट बुकिंग और लिमिट ने बढ़ाई चिंता     |     भारतीय मजदूर संघ ने 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम  जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन     |     विवाह आयोजनों पर कड़ी नजर,एक और बाल विवाह रोक     |     विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811