Let’s travel together.

अभी धान और सोयाबीन फसल आई नहीं,सोसायटी मांग रही कर्ज राशि,खाद देने से किया इंकार

0 40

– किसानों को समय पर नहीं मिल रहा है खाद, कई घंटों खड़े होने के बाद भी बिना खाद के घर लौटे किसान

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

दीवानगंज सोसाइटी में इन दिनों खाद को लेकर किसान खासा परेशान है किसानों को घंटे लाइन में लगने के बाद भी खाद्य प्राप्त नहीं हो पा रहा है शनिवार को स्लिप चिपका कर सूचित किया गया था कि सोमवार को खाद बांटा जाएगा। कई किसान सुबह 7 बजे आकर सोसाइटी में खाद के लिए लाइन में लग गए। लेकिन 11 बजे तक खाद का वितरण चालू नहीं हो पाया। वितरण चालू हुआ तो किसानों को बताया गया कि खरीफ की फसल में जो खाद सोसाइटी से उधार लिया था उसका पूरा पैसा जमा करो इसके बाद रवि की बोनी के लिए दोबारा खाद दिया

जाएगा। इस पर किसानों ने कर्मचारियों से बहस बाजी भी की। लेकिन कर्मचारियों ने किसानों की एक भी नहीं सुनी कर्मचारियों का कहना है कि हमें ऊपर से ही आदेश दिया गया है कि पहले के जो खाद के पैसे हैं उनका पूरा जमा करवाओ इसके बाद दोबारा खाद दिया जाएगा जब किसानों ने पूछा कि लिखित में आपके पास ऊपर का आदेश है तो हमें आदेश बताओ। कर्मचारियों ने कहा कि हमारे पास ऐसा कोई आदेश नहीं है लेकिन हमें ऊपर से निर्देश है।

किसानों का कहना है कि अभी तक ना तो सोयाबीन और ना ही धान की फसल निकल पाई है ऐसे में समिति के पैसे कैसे जमा कर सकते हैं।सरकार कुछ कहती है वह कर्मचारी कुछ कहते हैं जबकि निर्देश अनुसार 28 मार्च तक पैसा जमा करना है लेकिन समिति के लोग अभिषेक पैसा जमा करवाने लगे हैं।

किसानों का कहना हे 

सरकार द्वारा खरीफ फसल के खाद का पैसा 28 मार्च 2026 तक जमा करना है लेकिन समिति के कर्मचारी अभी से पैसा जमा करने को कह रहे हैं। अभी किसने की कोई फसल नहीं आई है ऐसे में किस कैसे खाद का पैसे जमा कर सकता है। जितनी बोरी किसानों को चाहिए उतना पैसा समिति वाले जाम कर ले तो किसानों को काफी हद तक मदद मिल जाएगी।
– गजेंद्र ठाकुर  निवासी अंबाडी
हम सोसाइटी में खाद लेने के लिए आए हैं मुझे 15 बोरी यूरिया 10 बोरी डीएपी चाहिए। मगर सोसाइटी वाले कह रहे हैं। कि खरीफ फसल में जो खाद उधार लिया है उसके पूरे पैसा जमा करो। इसके बाद खाद दिया जाएगा
भोला ठाकुर , सुनील ठाकुर निवासी पिपरिया चांद किसान

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक अनुज शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की     |     इंदौर में मुख्यमंत्री “जनसंकल्प से समाधान अभियान” आज, डॉ.मोहन यादव होगे शामिल     |      जिला न्यायालय परिसर में मेगा लीगल आउटरीच एंड अवेयरनेस कैंप एवं वृहद विधिक सेवा प्रदर्शनी का आयोजन     |     फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811