– केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने किसानो के लिए 6 प्रतिशत MSP बढ़ाने का एलान
– विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी,पूर्व मंत्री रामपालसिंह,जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा भी हुए कार्यक्रम में शामिल
– अतिथियों ने भगवान श्री राम,महावीर जी की पूजा अर्चना
– हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने किया अतिथियों का स्वागत
– झांकी पंडालों को किया पुरस्कृत
विजय सिंह राठौर रायसेन
रायसेन। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान अब खुले मंच से देश को स्वदेशी अपनाने कि व्यवस्था की पैरवी करते नजर आने लगे हैं।

बीती रात रायसेन में दशहरे के समापन अवसर पर आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होने आए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने किसानो के लिए 6 प्रतिशत MSP बढ़ाने का एलान कर राहत भरी खबर सुनाई । उन्होंने देश के विकास के लिए स्वदेशी अभियान से जुड़ने की अपील कर बताया

कि देश पर विदेशी वस्तुओं के आयत निर्यात पर बड़ा टैरिफ लगाया जा रहा हैं। जिससे देश को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा हैं । ऐसे में जरूरी हो गया हैं कि अब हम सभी को स्वदेशी मॉडल अपनाना होगा।
इस दौरान सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी ने कहा कि जब से अयोध्या में राम मंदिर की स्थापना हुई हैं तब से देश भर में दशहरे के उत्साह और बढ़ गया हैं।

मौके पर केंद्रीय मंत्री शिवराज राम की भक्ति में लीन होकर राम मय नजर आए उन्होंने कहा कि यह देश राम के आदर्श पर चल कर आगे बढ़ सकता हैं। कार्यक्रम के समापन में दशहरे की तरह 40 फिट ऊंचे रावण के पुतले का दहन भी किया गया।

रायसेन जिले में दशहरे के अवसर पर मंडीदीप बाड़ी,रायसेन बेगमगंज ओर बरेली उदयपुरा सुल्तानपुर में बड़े रावण के पुतले जलाने की परंपरा हैं। जिनमे कई जगह आज केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह शामिल हुए।
