रायसेन।पुलिस अधीक्षक रायसेन पंकज पाण्डेय के द्वारा जिले में अवैध रूप से जुआ/सट्टा वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु पूर्व से जारी निर्देश पर अति. पुलिस अधी. रायसेन श कमलेश कुमार खरपूशे, SDOP श्रीमती प्रतिभा शर्मा के मार्गदर्शन में कस्बा रायसेन में जुआ रेड की कार्यवाही की गई। 01 प्रकरण 11 मुल्जिम 49430 रूपये नगद बरामद किया गया ।
मुखबिर प्राप्त हुई कि राम नगर कालोनी में स्थित संजीव के मकान में अवैध जुआ चल रहा हैं कि सूचना से एसडीओपी को अवगत कराकर एसडीओपी कार्यालय से सर्च वारंट प्राप्त कर थाने से हमराह स्टाप के रवाना होकर मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु संजीव का मकान रामनगर रायसेन पहुंचे जहाँ पर दरवाजे के बाहर से छिपकर देखे तो संजीव के घर के अंदर कमरे में कुछ लोग एकत्रित होकर ताश पत्तों से रुपये पैसो का हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेलते बैठे दिखाई दिये जिन्हें हमराह स्टाफ व साक्षीगणों की मदद से पेराबंदी कर 11 आरोपीगणों को पकड़ा आरोपियों के कब्जे से 52 ताश के पत्ते व फड़ एवं पास से कुल 49430/- रूपए नगद विधिवत मुताबिक जप्ती कार्यवाही की गई तथा धारा 3/4 जुआ एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया।
नाम आरोपीगण-
मोनू पिता लक्ष्मणसिंह दाँगी उम्र 32 साल नि. वार्ड न. 13 अशोक नगर रायसेन
अरूण कुमार पिता रामनारायण साह उम्र 27 साल निवासी वार्ड नवंबर 13 अशोक नगर रायसेन
गौरव पिता अशोक बघेल उम्र 27 साल निवासी श्रीजी कालोनी रायसेन
जयदीप पिता नवनीत कुर्मी उम्र 30 साल निवासी बंटी नगर विदिशा
संजय पिता कमलसिंह मालवीय उम्र 32 साल निवासी ग्राम अमरावत थाना कोतवाली रायसेन
रामकृष्ण पिता महेश कुमार मालवीय उम्र 30 साल निवासी वार्ड न. 13 अशोक नगर रायसेन
नारायण पिता हल्के लोधी उम्र 38 साल निवासी ग्राम साचेत थाना देवनगर
विवेक पिता गोपालसिंह लोधी उम्र 24 साल निवासी बंटी नगर विदिशा
(प्रदीप पिता दयाल गिरी गोस्वामी उम्र 40 साल निवासी राहुल नगर रायसेन
मनोहर पिता देवीसिंह लोधी उम्र 19 साल निवासी ग्राम साचेत थाना देवनगर ।
सराहनीय कार्य– उपरोक्त जुआ रेड करने में मुख्य भूमिका एसडीओपी श्रीमती प्रतिभा शर्मा, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक नरेन्द्र गोयल, सउनि मनकर आके, प्रआर. कृष्णा कुमार कटियार, सतेन्द्र लोधी, आर. शशांक दीक्षित, संदीप जैन, नीरज कटियार, दिनेश गौर, म.आर. वर्षा बरैया की विशेष भूमिका रही ।