अलग-अलग दिन अलग-अलग गांव में निकाली जा रही है विशाल चुनरी यात्रा
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
नवरात्रि में अलग-अलग गांव में अलग-अलग दिन विशाल चुनरी यात्रा का आयोजन हो रहा है जिसमें बड़ी संख्या में भक्तगण चुनरी यात्रा में सम्मिलित हो रहे हैं। धानक वंशकार समाज समिति द्वारा बालमपुर के खेड़ापति हनुमान मंदिर से 455 मी की चुनरी यात्रा ढोल ,नगाड़े, डीजे के साथ प्रारंभ होकर बालमपुर चौराहे के राम दरबार मंदिर से होते हुए श्री सिद्धेश्वर महाराज भोलेनाथ गुफा मंदिर गीदगढ़ पर काली मैया पर चुनरी चढ़ा कर पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण कर सम्पन्न हुई। चुनरी यात्रा में बालमपुर,गीदगढ़ ,हिनोतिया, अमोनी,प्रेमपुरा, भदभदा सहित 10 से 12 गांव के भक्त गण हजारों की संख्या में उपस्थित रहे।

इसके एक दिन पहले ही ग्राम सेमरा गांव में 451 मी, अंबाडी में 351 मीटर , नरखेड़ा में 270 मीटर चुनरी यात्रा निकाली जा चुकी है इससे पहले भी दीवानगंज में 261 मी, बरजोरपुर से 151 मी, बालमपुर में 451 मीटर की चुनरी यात्रा निकाली जा चुकी है।