Let’s travel together.

नाबालिक लड़की को पुलिस ने खोजा: 14 साल की नाबालिक लड़की को लेकर राहतगढ़ भाग गया था युवक, लड़की मिली युवक फरार

0 556

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

थाना सलामतपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अम्बाड़ी में 14 साल की नाबालिक बच्ची गुम हो गई थी। जिसकी 8 जनवरी को परिजनों द्वारा रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने नाबालिक बच्ची को राहतगढ़ से दस्तयाब कर लिया है। वहीं नाबालिक बच्ची को ले जाने वाला आरोपी इदरीश खा फरार हो गया है। सोमवार को दीवानगंज चौकी प्रभारी सत्येंद्र दुबे ने जानकारी देते हुए बताया ग्राम अम्बाड़ी की एक फरियादी महिला ने दीवानगंज पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसकी नाबालिक लड़की जिसकी उम्र 14 वर्ष है वह गुम हो गई है। महिला की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध 363 का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रायसेन विकास कुमार शाहवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसेन अमृत मीणा के निर्देशन में एसडीओपी अदिति भावसार द्वारा पुलिस टीम गठित कर नाबालिक बच्ची की एवं अज्ञात आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई थी। जिसमें पता चला कि बच्ची राहतगढ़ जिला सागर में संदेही इदरीश खा निवासी राहतगढ़ के कब्जे में है। पुलिस द्वारा फोर्स के साथ दबिश दी गई जिससे बच्ची को दस्तयाब कर लिया गया। वहीं आरोपी इदरीश खा मौका देखकर फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है। नाबालिक बच्ची को महिला थाने पर कार्रवाई कराकर मेडिकल परीक्षण करवाने के उपरांत बच्ची ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने मेरे साथ गलत काम किया है। मेडिकल परीक्षण के बाद धाराओं में इजाफा कर 366, 376 वा पास्को एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। नाबालिक बच्ची को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया है। बच्ची को तलाश करने में दीवानगंज चौकी प्रभारी सत्येंद्र दुबे, प्रधान आरक्षक दिलीप यादव, आरक्षक आशीष शर्मा की अहम भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चंद घंटों में नकबजनी का खुलासा, 04 आरोपी गिरफ्तार     |     चढ़ावा चोरी कांड तेजी से बढ़ते धार्मिक पर्यटन के लिए भी झटका है- अजय बोकिल     |     वरिष्ठ अधिवक्ता पवन चौबे लोक अभियोजक बने     |     बेगमगंज में नवनिर्मित सुसज्जित रथ पर निकले जगत के नाथ     |     मातृ एवं शिशु मृत्यु दर तथा खसरा को शून्य तक पहुंचाने वाली पंचायतो को मिलेगा सुमन पंचायत पुरूस्कार- उप मुख्यमंत्री      |     टी आई के निर्देश पर मंदिर समिति ने बावड़ी में लगाई तार की जाली     |     जिपं सीईओ ने ग्राम पंचायतों का किया निरीक्षण,लापरवाही पर प्राचार्य को दी कड़ी चेतावनी     |     रिमझिम बारिश के बीच निकली भगवान जगन्नाथ प्रभु की रथयात्रा     |     शंकरलाल मारू लाडना बने अखिल भारतीय मारु कुमावत समाज के जिला मीडिया प्रभारी     |     घर में फांसी लगाकर वृद्ध ने की आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811