भाजपा जिला अध्यक्ष, विधायक सहित आयोजकों से किया विचार विमर्श
सी एल गौर रायसेन
आगामी अक्टूबर माह से लेकर 25 दिसंबर तक आयोजित होने वाले सांसद खेल महोत्सव के आयोजन को लेकर सोमवार को केंद्रीय कृषि मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद शिवराज सिंह चौहान के पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान रायसेन आए यहां उनका भाजपा जिला कार्यालय स्थित सांसद महोत्सव कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, सांची विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी, पूर्व विधायक ठाकुर रामपाल सिंह सहित मौजूद पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने कार्तिकेय सिंह का पुष्प मालाओं से स्वागत किया ।

इस दौरान उन्होंने आयोजित होने वाले खेल महोत्सव के आयोजन के संबंध में विचार विमर्श कर जानकारी ली, इसके पश्चात मुख्यालय स्थित खेल स्टेडियम पहुंचकर आयोजन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आयोजन को लेकर विभिन्न मुद्दों पर जिला भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक तथा भाजपा पदाधिकारीयो से चर्चा कर जानकारी प्राप्त की।

इसके पश्चात कार्तिकेय सिंह चौहान सांची विधायक के आग्रह पर श्री राम परिसर उनके कार्यालय भी पहुंचे। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी, पूर्व विधायक ठाकुर रामपाल सिंह सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।