– विधायक मुकेश टंडन सहित कई मंडलों के अध्यक्ष हुए शामिल
विदिशा ।सेवा पखवाड़े के अंतर्गत तिलक चौक, एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर पंडित बाल गंगाधर तिलक जी की मूर्ति की सफाई कर माल्यार्पण कर नमन: किया गया इस दौरान आसपास के दुकानदारों और व्यापारियों बंधुओ एवं नागरिक जनों से स्वच्छता बनाए रखने का अनुरोध भी किया गया।
विधायक मुकेश टंडन ने सभी से निवेदन किया कि कचरा , कचरा गाड़ी में ही डाले ताकि सड़क एवं नालियों में गंदगी न हो
श्री टंडन ने संदेश दिया कि स्वच्छता केवल अभियान भर नहीं बल्कि जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए।
यह प्रयास “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” के संकल्प को और मजबूती प्रदान करता है। जो मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष में प्रतिदिन सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है।

स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में विधायक मुकेश टंडन के साथ दुर्गा नगर मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान बैतरवती नगर मंडल अध्यक्ष प्रशांत खत्री, निरपत कुशवाह, शैलेन्द्र सरवैया संतोष पेंटर छत्रपाल शर्मा, मोहर सिंह रघुवंशी रणवीर सिंह राजपुत सेटू बना,दुर्गा नगर मंडल के महामंत्री सुनील साहू रामप्रसाद पासी बेत्रवती मंडल के महामंत्री विकास भट्ट कमलेश सूर्यवंशी बृजेंद्र सिंह पप्पू सरदार, राकेश सोनकर चंद्र प्रकाश अग्रवाल पवन पंजाबी राघवेंद्र विश्वकर्मा कल्लू लियाकत खान सहित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता मंडल के पदाधिकारी पार्षद जनप्रतिनिधि एवं नगर पालिका के अधिकारियों के साथ स्वच्छता अभियान में शामिल हुए हे अभियान 2 अक्टूबर तक निरंतर जारी रहेगा यह जानकारी दुर्गा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र चौहान ने दी