बरेली रायसेन ।शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बरेली में युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा जन भागीदारी समिति के द्वारा स्थापित की गई , जिसका अनावरण जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष संदीप चौहान मुख्य अतिथि के द्वारा अनावरण किया गया ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य एवं सचिव डॉ नीरज दुबे ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने सारी दुनिया में भारतीय संस्कृति का प्रचार प्रसार किया है और वह हमारे महापुरुष है अध्यक्ष श्री संदीप चौहान ने बताया कि युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी के विचारों पर आज चलने की आवश्यकता है वह हमारे प्रेरणा पुंज है।

कार्यक्रम में समिति के सदस्य श्री मोहन पटेल बाबई आगम जैन बरेली दिव्यांश चौहान सहित महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्य प्राध्यापक एवं समिति के कर्मचारी विद्यार्थी उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन एवं आभार वरिष्ठ प्राध्यापक डॉक्टर सक्सेना द्वारा किया गया.