सुरेन्द्र जैन धरसीवां रायपुर
मांढर नवरात्रि यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में गरबा, डांडिया का आयोजन किया गया।जहां विद्यार्थियों ने जमकर गरबा नृत्य किया। ढोलीडा, भला मोरी रामा ,परी हूं मैं, ढोल बाजे जैसे गीतों के साथ साथ छत्तीसगढ़ी की प्रसिद्ध सुआ और जसगीतों पर सबने जमकर डांस किया।पारंपरिक वेश भूषा में छोटी छोटी बच्चियां, नन्हें नन्हें हाथों में डंडी पकड़े,जब गरबा नृत्य के लिए उतरीं तो सब मंत्रमुग्ध हो गए।
बीच बीच में हो रही बारिश भी विद्यार्थियों के उत्साह को कम न कर सकी, सब रिमझिम फुहारों के बीच भी जमकर थिरके। अपने स्टूडेंट्स का उत्साह वर्धन करने शिक्षकगणों ने भी ताल से ताल मिलाया। नवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में बच्चों ने मां दुर्गा की झांकी प्रस्तुत की। स्कूल प्रिंसिपल प्रियंका तिवारी सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को बधाई दी। स्कूल के डायरेक्टर भागवत साहू ने सभी को नवरात्रि और दशहरे की बधाई और शुभकामनाएं दी