Let’s travel together.

सेंट्रल बैंक ने स्वच्छता ही सेवा-स्वच्छता अभियान का किया आयोजन

0 113

सुनील सोन्हिया की रिपोर्ट
भोपाल।सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया, द्वारा राष्ट्रव्यापी स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत आंचलिक कार्यालय, क्षेत्रीय कार्यालय एवं विभिन्न शाखाओं में स्वच्छोत्सव 2025 दिनांक 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 अभियान का आयोजन किया जा रहा है गत दिवस सेंट्रल बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने अपने परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया अभियान की शुरूआत सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता शपथ लेकर की गई.

अंचल प्रमुख श्री धीरज गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्य नहीं बल्कि यह एक सतत प्रक्रिया है. स्वच्छ वातावरण से न केवल स्वास्थ्य अच्छा रहता बल्कि कार्यक्षमता और उत्पादकता भी बढती है.
इस अभियान में उप महा प्रबंधक श्री प्रमोद मिश्रा, उप अंचल प्रमुख डी के पाण्डेय, क्षेत्रीय प्रमुख भोपाल श्री संजीव कुमार एवं आंचलिक कार्यालय एवं क्षेत्रीय कार्यालय एवं शाखाओं के स्टाफ सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी एवं श्रम दान किया. परिसर के आसपास की सफाई की गई.
सभी स्टाफ सदस्यों ने यह संकल्प लिया कि वे कार्यस्थल एवं घरों को स्वच्छ रखेगें और समाज में भी स्वच्छता का संदेश प्रसारित करेगें.
सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया सदैव सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत समाजोपयोगी कार्यों में योगदान करता रहा है तथा भविष्य में भी ऐसे अभियान में सक्रिय भूमिका रहेगा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लोक और देश सेवी पत्रकारिता समय की मांग : राज्यपाल श्री पटेल     |     रायसेन जिले के बाड़ी नगर में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित     |     निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 36 से अधिक युवाओं का किया गया प्रारंभिक चयन     |     रायसेन किसान महाकुम्भ की तैयारी,केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811