Let’s travel together.

शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह ने अनूपपुर के व्यापारियों से स्वदेशी और Next Gen GST पर किया संवाद

0 369

जीएसटी की तख्तियां लेकर निकाली बाजार मे रैली

मनोज कुमार द्विवेदी अनूपपुर

भारतीय जनता पार्टी जिला अनूपपुर द्वारा पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती पर जिला संगोष्ठी व ‌आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर जिला कार्यशाला के आयोजन उपरांत शहडोल सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं द्वारा अनूपपुर बस स्टैंड में जीएसटी रिफॉर्म की हाथों में तख्तियां लेकर रैली निकाली गयी और @ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जीएसटी में की गई कटौती पर कई दुकादारो व ग्राहकों से मिलकर मिलने वाले लाभों को लेकर संवाद किया गया । मोदी सरकार की नीतियों से मिल रहे लाभों के बारे में समझाया गया।

मजबूत अर्थव्यवस्था के साथ आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करेगी जीएसटी – सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह

शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने अनूपपुर बस स्टैंड में व्यापारियों, उपभोक्ताओं, किसानो , पत्रकारों तथा अन्य सभी वर्गों के लोगों से बातचीत करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में जीएसटी रिफॉर्म न केवल भारतीय अर्थव्यवस्था को नई गति देगा बल्कि अन्नदाता किसानों, उद्योग जगत और छोटे व्यवसायों को सशक्त बनाकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को वास्तविकता में बदलने में भी मदद करेगा।

शहडोल संसदीय क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ,भाजपा जिलाध्यक्ष श्री हीरासिंह श्याम के साथ सैकडों लोगों ने अनूपपुर मार्केट में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ Next Gen GST और स्वदेशी अभियान के विषय में व्यापारी बंधुओं से संवाद कर घटे हुए GST दरों की जानकारी साझा की और पत्रक वितरित किए। साथ ही सभी से अधिक से अधिक स्वदेशी अपनाने का अनुरोध भी किया।
इस अवसर पर सांसद श्रीमती सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में यह Next Gen GST रिफॉर्म न केवल भारतीय अर्थव्यवस्था को नई गति देगा बल्कि अन्नदाता किसानों, उद्योग जगत और छोटे व्यवसायों को सशक्त बनाकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को वास्तविकता में बदलने में भी मदद करेगा।

उन्होंने लोगों से भारत मे निर्मित उत्पादों को अपनाने और स्वदेशी अभियान से जुड कर देश को आत्मनिर्भर बनाने मे सहयोग करने का आह्वान किया।
इस दौरान अनूपपुर जिलाध्यक्ष श्री हीरा सिंह श्याम जी, समस्त जिला पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता गण व व्यापारी बंधुगण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सभी सरकारी बैंकों में 5 दिन काम की खबर पर बड़ा अपडेट, हर शनिवार छुट्टी का वायरल नोटिफिकेशन फर्जी     |     छात्रा से मारपीट करने वाली महिला पर FIR, वीडियो जारी कर मांगी माफी     |     गणेश विसर्जन के बाद दुर्गा प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे अंबाड़ी के मूर्तिकार     |     बालमपुर में डाक चौपाल, ग्रामीणों को डाक विभाग की योजनाओं की दी जानकारी     |     चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा     |     एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811