रायसेन।जिला न्यायालय के सामने पुलिया के पास खड़े एक लोडिंग ऑटो से चोर साइड का कांच तोड़कर उसमें लगी बैटरी चोरी कर ले गए।हालांकि यह चोरी की घटना पास ही स्थित सीसीटीवी कैमरे में कैद जरूर हुआ होगा।

चोरों के अब जिला मुख्यालय पर इतने हौसले बुलंद हे कि वह रात भर चलने वाले रोड पर खड़े वाहनों को अपना निशाना बना रहे हे। अदालत और तहसील के बीच स्थित पुलिया पर लोडिंग ऑटो कमांक एम.पी. 30 LA.1204 खड़ा था लोडिंग ऑटो विनय जैन पुत्र श्री प्रेमचन्द्र जैन निवासी बेगमगंज हाल मुकाम जिला अदालत के समाने मुबीन भाई के मकान में रायसेन का हे वह पुलिया के समीप ही मुबीन मियां के मकान में रहते हे।देर रात ऑटो को चोरों ने अपना निशाना बनाया। आटो मालिक विनय जैन ने पुलिस थाना कोतवाली रायसेन में चोरी का आवेदन दिया हे।लेकिन पुलिस ने अभी आवेदन ले लिया हे लेकिन FIR दर्ज नहीं की हे।