एकात्म एवं मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ संगोष्ठी का आयोजन
भाजपा नेता महेंद्र सिंह एवं भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने रखे विस्तार से विचार
सी एल गौर रायसेन
भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत गुरुवार को आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छता अभियान पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर सगोष्ठी को लेकर भाजपा जिला कार्यालय रायसेन में संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह एवं जिले के ऊर्जावान भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने विस्तार पूर्वक अपने विचार रखें।सर्व प्रथम संगोष्ठी कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी,भारत माता के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया । इसके पश्चात भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शर्मा एवं श्री सिंह का पदाधिकारी एवं कर्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में सारगर्भित विचार व्यक्त करते हुए सर्वप्रथम भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि एकात्म एवं मानववाद के प्रणेता रहे श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी कि हम जयंती संगोष्ठी के रूप में मना रहे हैं आज बड़ा सुखद दिन है कि उनके द्वारा बताए गए मार्ग का अनुसरण कर रहे हैं। श्री शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की वजह से ही आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है निश्चित ही हम उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर पार्टी और देश की सच्ची समाज सेवा कर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय उपाध्याय जी ने अंत्योदय के माध्यम से जो भी कार्य किए वह हमारे लिए हमेशा प्रेरणादाई रहेंगे,पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी चाहते थे कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे समाज का कोई भी व्यक्ति वंचित न रहे उनका सपना था कि भारत पूरी दुनिया में आगे चल कर अग्रणी पंक्ति में गिना जा सके साथियों आज उनका यह सपना साकार हो रहा है, उन्होंने हमेशा एकात्म और मानववाद पर जोर देकर काम किया है, उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता हमेशा वह हमारे लिए प्रेरणा स्रोत रहेंगे।

इस अवसर पर संगोष्ठी कार्यक्रम में मौजूद प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित उपाध्याय ने अंत्योदय को लेकर जो कार्य किया वह देश हित में किया और समाज के अंतिम व्यक्ति की उन्नति के लिए उन्होंने अपनी मजबूत सोच से सबको एक समान रूप से चलाने का प्रयास किया, वास्तव में पंडित उपाध्याय हमारे लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत रहेंगे आज उनकी ही देन है कि हमें भारतीय जनता पार्टी का इतना बड़ा स्वरूप देखने को मिल रहा है।

इस अवसर पर संगोष्ठी कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राकेश तोमर, श्रीमती वर्षा लोधी, महामंत्री राजेश पंथी, जिला मंत्री बृजेश चतुर्वेदी, वीर सिंह पटेल, नगर मंडल अध्यक्ष आदित्य शर्मा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष सिद्दीकी, कार्यालय मंत्री जीतू ठाकुर, बबलू ठाकुर, मीडिया प्रभारी सीएल गौर, सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी,महिला मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे । कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता राकेश तोमर ने किया एवं आभार प्रदर्शन महामंत्री राजेश मंत्री द्वारा किया गया। इस अवसर पर संगोष्ठी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।

सार्वजनिक स्थानों पर सफाई कर जिला अध्यक्ष श्री शर्मा ने दिया स्वच्छता का संदेश
भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत गुरुवार को परम श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर गुरुवार को धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थानो पर पहुंचकर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड क्रमांक 14 राहुल नगर में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के तहत सफाई कर समाज के लिए स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि आत्मनिर्भर भारत निर्माण एवं स्वच्छता अभियान में सक्रियता के साथ आगे आकर हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी तथा भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए गए सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए अपने घरों से लेकर सार्वजनिक स्थानों तक स्वच्छता की अलख जगाएं।इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शर्मा के साथ अनेक कार्यकर्ता भी स्वच्छता अभियान में शामिल हुए।