Let’s travel together.

पुलिस ने रॉन्ग साइड चल रहे वाहन पर बनाए चालान, बाइक चालकों पर भी चालानी कारवाही

0 66

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर दीवानगंज पुलिस चौकी के सामने दीवानगंज पुलिस ने मोटरसाइकिल चालकों पर चालानी कार्रवाई की है। चालानी कार्रवाई से हाईवे 18 पर हड़कम मचा हुआ है।
दीवानगंज पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दो दिनों में 13 मोटरसाइकिल चालक और एक रॉन्ग साइट वाहन चालक पर चालानी कार्रवाई कि है। समन शुल्क के रूप में 4400 रुपए वसूल किए गए हैं। चेकिंग देखकर कई वाहन चालक दूर खड़े होकर देखते रहे तो कई वापस मुड़कर चले गए। मगर पुलिस ने जितनी भी गाड़ी बगैर हेलमेट के रोकी उन सभी के चालान बनाए गए।
सड़क हादसों पर लगाम लगाने और यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए रायसेन पुलिस 8 सितंबर से 22 सितंबर तक पूरे रायसेन जिले में विशेष अभियान चला रही है। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मुख्यालय से जारी निर्देशों के अनुसार सभी थाना क्षेत्र में 15 दिवसीय अभियान में तेज गति से वाहन चलाना, बिना हेलमेट या सीटबेल्ट वाहन चलाना, नाबालिग द्वारा वाहन चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करना, शराब पीकर वाहन चलाना, ओवरलोडिंग व बिना कागजों के जैसे लाइसेंस, फिटनेस और परमिट के वाहन चलाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य यह है कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। बढ़ते सड़क हादसों और इनमें से हो रही मौतों को देखते हुए यह कार्रवाई कि जा रही है। हर एक दिन छोड़कर दीवानगंज पुलिस हाईवे 18 पर वाहन चेकिंग कर रही है। ताकि हादसों को रोका जा सके।
चालानी कार्रवाई में थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी, दीवानगंज पुलिस चौकी प्रभारी सुनील शर्मा, प्रधान आरक्षक पुष्पेंद्र सिंह, दिलीप यादव, दिनेश राजपूत,आरक्षक संदीप सिंह, परितोष पटेरिया सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
8 सितंबर से लेकर 22 सितंबर तक पूरे जिले में वाहन चालानी कार्रवाई चल रही है। मोटरसाइकिल चालक हेलमेट पहना है या नहीं पहना और फोर व्हीलर वाहन चालक शील्ड बेल्ट बांधे हैं या नहीं बांधे हैं। यह सब करवाई चल रही है कई वाहन चालकों को रोककर कागजात भी देखे जा रहे हैं की कंप्लीट है कि नहीं है।
थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811