Let’s travel together.

देर रात तक मां दुर्गा  की स्थापना हुई ,जयकारों से गूंजा वातावरण

0 99

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

शारदीय नवरात्रि का आरंभ हो गया है।  नवरात्रि की पूजा का पहला दिन मां दुर्गा के प्रथम स्‍वरूप मां शैलपुत्री की पूजा पूरे विधि-विधान से की गई। लोगों के घर में घट स्‍थापना हुई।
श्री खेड़ापति माता हनुमान मंदिर दीवानगंज पर सबसे पहले ब्रह्म मुहूर्त में  घट, खप्पड़ की स्थापना की गई। दीवानगंज क्षेत्र में देर रात तक विधि, विधान ,भोग, मंत्र और आरती होती रही। अंबाडी में निर्मित मां दुर्गे जी की मूर्ति लेने के लिए रविवार और सोमवार को गांव बालमपुर, भदभदा, दीवानगंज, सेमरा ,नर खेड़ा, जमुनिया, कायमपुर, बेरखेड़ी, सलामतपुर गीदगढ़, महुआ खेड़ा, हिनोतिया, सत्ती, बांसिया ,पिपरई, मुनारा, करेया, संग्रामपुर अनंत पुरा, प्रेम पूरा, जमुनिया ,देहरी, मुड़िया खेड़ा, भर्ती पुर सहित कई गांव के भक्तगण आते रहे। जिससे दो दिन तक क्षेत्र में ढोल, नगाड़े, डीजे की आवाज गूंजती रही। जिससे बाजार में 2 दिन तक रौनक बनी रही। मां दुर्गा जी की स्थापना के लिए भोग सज्जो समान सहित झांकियां को सजाने का समान की खूब बिक्री हुई।
नवरात्रि की पहली देवी मां शैलपुत्री का रूप बेहद शांत, सरल, सुशील और दया से भरा है। मां के दाएं हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ में कमल शोभायमान है। वह नंदी नामक बैल पर सवार पर विराजमान हैं। इस बार क्षेत्र में भक्तों द्वारा बड़े-बड़े पंडाल बन गए हैं। जिनमें 7 फीट से लेकर 12 फीट तक की मूर्तियां विराजमान की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811