Let’s travel together.

सशक्त भारत, आत्म- निर्भर भारत,आभार मोदी सरकार

0 98

– आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान 2025 एवं नेक्स्ट जेन जीएसटी रोफॉर्म कार्यशाला में शामिल हुए विधायक अनुज

सुरेन्द्र जैन धरसीवां रायपुर

प्रदेश भाजपा कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान 2025 एवं नेक्स्ट जेन जीएसटी पर आयोजित कार्यशाला में शामिल हुए धरसींवा विधायक अनुज शर्मा|
इस अवसर पर विधायक अनुज ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के वोकल फॉर लोकल के आह्वान से प्रेरित होकर आज देश का लक्ष्य स्पष्ट है- भारत को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना। रक्षा से लेकर उद्योग, कृषि से लेकर खनिज, विज्ञान से लेकर नवाचार तक- हर क्षेत्र में स्वदेशी ही राष्ट्र की ताकत बने।’एक राष्ट्र के लिए आत्मसम्मान की सबसे बड़ी कसौटी, आज भी इसकी आत्मनिर्भरता है. विकसित भारत का आधार भी आत्मनिर्भर भारत है। जब निर्भरता की आदत लग जाए. पता ही नहीं चले कि कब हम आत्मनिर्भरता छोड़ रहे हैं और कब निर्भर हो जाते हैं. यह आदत खतरे से खाली नहीं है. आत्मनिर्भर होने के लिए हर पल जागरूर रहने की जरूरी है.

आत्मनिर्भरता का नाता सिर्फ आयात और निर्यात, रुपया, पैसा, पाउंड डॉलर तक नहीं है। हमारे प्रधानमंत्री जी का ये नेक्स्ट जेन जीएसटी का “ऐतिहासिक निर्णय” देशवासियों को आने वाले त्योहारों का उपहार है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दीपावली से पूर्व दिए गए इस महान उपहार ने देशवासियों के जीवन में नई आशा और ऊर्जा का संचार किया है, GST परिषद द्वारा दरों में की गई कटौती और सुधार न केवल आमजन, किसान, MSMEs, मध्यम वर्ग, महिलाएं और युवाओं को बड़ी राहत देंगे, बल्कि रोज़मर्रा के खर्च घटाकर हर घर की बचत और समृद्धि भी सुनिश्चित करेंगे, यह निर्णय पूरे देश को Ease of Living और Ease of Doing Business में नई ऊँचाइयों पर ले जाएगा, जिससे राष्ट्र की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी और समाज को सशक्त भविष्य का संबल मिलेगा|

बैठक में आत्मनिर्भर भारत के प्रदेश संयोजक, कैबिनेट के मंत्रीगण, समस्त विधायकगण एवं भाजपा प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |     सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी जी महाराज की कथा को लेकर कथा आयोजन समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ बैठक      |     श्रीहिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 10 फरवरी को होगा अध्यक्ष पद का चुनाव     |     चंद्रगिरी में आचार्यश्री विद्यासागर जी के सपनो का भारत     |     लगातार चाकू बाजी के विरोध में मुजगहन थाने का कांग्रेसजनों द्वारा घेराव      |     आसमान से गिरा संदिग्ध यंत्र, मरखंडी गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने किया जब्त     |     तांबे के बर्तन में पानी पीने के सही तरीके से फ़ायदा हो, नुकसान नहीं जानें क्या है सही तरीका ?     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य शिविर एवं तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0के अंतर्गत का आयोजन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811