Let’s travel together.

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा पखवाड़ा अभियान की शुरुआत 

0 61

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा अभियान की शुरुआत हुई। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं  ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दीवानगंज में पहुंचकर गर्भवती महिलाओं को किराने के लड्डू , सेब ,केला और फल वितरित किए गए।
इसके पश्चात प्राथमिक शासकीय कन्या शाला प्रांगण में पहुंचकर छोटे-छोटे बच्चों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के विषय में सरपंच द्वारा विस्तार पूर्वक बताया। ग्राम पंचायत दीवानगंज प्रांगण में स्वच्छता अभियान प्रारंभ किया गया। जिसमें सभी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सफाई अभियान के तहत पंचायत भवन के प्रांगण के आसपास सफाई की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है।

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन तथा 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर तक विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें स्वच्छता अभियान, ‘एक पेड़ मां के नाम’ वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, प्रधानमंत्री के जीवन पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शन, प्रबुद्ध वर्ग संवाद, दिव्यांग एवं अन्य विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान, ‘वोकल फॉर लोकल’ का प्रचार-प्रसार, पुस्तकों का वितरण, सांसद खेलकूद प्रतियोगिता, मोदी विकास मैराथन, प्रदर्शनी, चित्रकला प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम शामिल होंगे।
25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर प्रत्येक बूथ पर वृक्षारोपण और कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यकर्ताओं द्वारा कहा गया कि भारत की आत्मनिर्भरता के लिए स्वदेशी उत्पादों का उपयोग आवश्यक है। त्यौहारों पर सभी कार्यकर्ता और नागरिक भारत में निर्मित सामान ही खरीदें, तभी देश मजबूत बनेगा।

इस मौके पर दीवानगंज सरपंच गिरजेश नायक, मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर पलक पटेरिया, समीम खान, अमित पाल राघव, इकबाल खान, नसीम खान, मुकेश साहू ,महेश साहू, सुरेश जैन सहित स्वास्थ्य केंद्र का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811