रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
थाना सतलापुर औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत जिलेटिन चौराहे के पास नयापुरा की ओर लूपिन कंपनी में कार्यरत एक कर्मचारी का सड़क हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी शीला सुराणा एवं थाना प्रभारी विजय, सूचना संकलन भास्कर के साथ तत्काल मौके पर पहुँचे।
पुलिस अधिकारियों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल कर्मचारी को तुरंत निजी वाहन से अस्पताल पहुँचाया! जिससे उसकी जान बच सकी। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त वाहन एवं अन्य समान को सुरक्षित थाने में रखवाया गया तथा परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया।
स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस तत्परता और सराहनीय कार्य की प्रशंसा की।