रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
विश्वकर्मा जयंती पर सजेंगी झांकियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम संग मेला लगेगा
भोपाल में बुधवार को भगवान विश्वकर्मा पूजन महोत्सव मनाया जाएगा। सर्व विश्वकर्मा समाज समिति ने 26वें पूजन महोत्सव के लिए शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की है। अग्रसेन चौराहा इमामीगेट गेट से 500 महिलाओं की कलश यात्रा निकलेगी।
यह यात्रा खेड़ापति हनुमान मंदिर, छोला दशहरा मैदान में भंडारे के साथ समाप्त होगी। ओम श्री विश्वकर्मा विकास परिषद भारत द्वारा सभी संभागीय और नगरीय क्षेत्रों में सामूहिक पूजन, भजन-कीर्तन, झांकियों और प्रसाद वितरण की जिम्मेदारी दी गई है।विश्वकर्मा समाज ने बैठक कर जयंती मनाने की रूपरेखा बनाई।
झांकियों की थीम – आयात पर प्रहार, स्वदेशी का विस्तार...
इधर, बीएचईएल में झांकियां सजेंगी। यह “आयात पर प्रहार, स्वदेशी का विस्तार, यही है आत्मनिर्भर भारत का आधार” विषय पर आधारित होंगी। फाउंड्री गेट के सामने मैदान में मेला लगेगा, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। विश्वकर्मा समाज के आयोजन
की थीम शैक्षणिक विकास वर्ष है। इसके अंतर्गत नीलबड़ स्थित आवासीय कोचिंग सेंटर में तीन माह की निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की गई है। आईआईएम अहमदाबाद में चयनित सौम्यदीप विश्वकर्मा का सम्मान भी किया जायेगा!