Let’s travel together.

धरसीवां में रक्तदान महा शिविर रविवार 14 सितंबर को

0 131

सुरेंद्र जैन धरसीवां रायपुर 

सांकरा निको  क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा के मुख्य आतिथ्य में रविवार 14 सितंबर को धरसीवा में रक्तदान महाशिविर का आयोजन रखा गया है जनप्रतिनिधियों ने शिविर को सफल बनाने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान करने पहुंचने की अपील की है।

ग्राम पंचायत सरपंच साहिल खान ने अधिक से अधिक रक्तदाताओं से शिविर में पहुंचने की अपील की है उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि भले ही आज किसी को रक्तदान का महत्व समझ न आए लेकिन जब किसी को रक्त की अति आवश्यकता होती है और रक्त मिलने पर उसकी जान बचती है तब उसे रक्तदान की महत्वता भी समझ आती है क्यों न समय के पहले रक्तदान का महत्व समझें और रक्तदान महादान का हिस्सा बने

रविवार सुबह दस बजे से शुरू होगा रक्तदान

धरसीवां मुख्यालय में लक्ष्मी मेडिकोज के सामने रविवार 14 सितम्बर को सुबह 10 बजे से शाम 06 बजे तक रक्तदाता रक्तदान कर सकेंगे

विधायक होंगे मुख्य अतिथि

रक्तदान महाशिविर में क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा बतौर मुख्य अतिथि सामिल होंगे अध्यक्षता राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती लक्ष्मी वर्मा करेंगी विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा एवं सरपंच साहिल खान होंगे

 रक्तदाताओं को मिलेगा हेलमेड ओर टीशर्ट

66 वे सडक सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत सभी रक्तदाताओ को निःयुष्क हेलमेट एवं टी-शर्ट उपहार स्वरूप दिया जायेगा सहयोगी संस्था प्रमा फाउंडेशन रायपुर एवं आयोजक लक्ष्मी मेडीकोज ने रक्तदान शिविर को सफल बनाने की अपील की है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बेगमगंज क्षेत्र में कई गांव में ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी     |     22 साल की सेवा के बाद सैनिक धीरज सिंह राजपूत का भव्य स्वागत     |     टेट अनिवार्यता के विरोध में सक्रिय मप्र शिक्षक संघ, 6-7 अप्रैल को जनप्रतिनिधियों को सौंपे जाएंगे ज्ञापन     |     35 करोड़ का गेहूं बना 150 करोड़ का ज़हर!रायसेन के वेयरहाउस में सड़ता रहा अनाज, करोड़ों रुपए फूंककर भी नहीं बचा पाए अधिकारी     |     रायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक लगेगा राष्ट्रीय स्तर का ‘उन्नत कृषि मेला, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     गेहूं खरीदी में व्यापारियों का हित साध रही है सरकार,किसानों को एक एक दाने का समर्थन मूल्य मिले,किसान डिफाल्टर होने की कगार पर-अजय सिंह     |     नरवाई की आग से चने की कटी फसल हुई खाक     |     पर्वत रोही और साइकिल लिस्ट अंजना यादव दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर चढ़ाई करने के लिए निकली     |     मार्ग बदहाल, गारंटी खत्म होने से पहले मरम्मत की मांग तेज, अगले महीने हो रही है गारंटी खत्म     |     बेमौसम बारिश और आंधी का कहर, पेड़ गिरे,फसलें बर्बादी के कगार पर, किसान चिंतित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811