रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल भोजपुर जिले की बैठक संघ कार्यालय पर सम्पन्न हुई बैठक में जिसमें प्रांत वरिष्ठ अधिकारी मंत्री नवल भदौरिया, प्रांत संगठन मंत्री सुरेंद्र चौहान विभाग सह मंत्री हरिओम शर्मा के द्वारा शिवराज धाकड़ को बजरंग दल जिला संयोजक नियुक्त किया गया एवं सुरेंद्र कीर को जिला मंत्री नियुक्त किया गया आपको बता दे की शिवराज धाकड़ गौ सेवा के लिए सदैव समर्पित रहते हैं। गो सेवा ही नारायण सेवा है!वही शिवराज धाकड़ को गो सेवकों का भी भरपूर सहयोग प्रदान होता है! वही सुरेन्द्र कीर भी सामाजिक सरोकार के कार्यों मे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते है, वही कीर समाज मे इनकी एक अलग ही पहचान है!जो इनके कार्यों को समाज मे एक अलग ही स्थान देती है! इस अवसर पर नगर के डॉ भूपेंद्र नागर, सर्वेश गौर, दीपेश परमार, महेंद्र चौहान, शीतल सिंह, बंटी भाई, राजकुमार नागर, लखपत गुर्जर, पंकज नागर, कमलेश मेघानी लोगों द्वारा बधाई प्रेषित की ।