Let’s travel together.

भाजपा महिला मोर्चा ने राहुल गांधी और जीतू पटवारी का प्रदर्शन कर जलाया पुतला

0 126

सी एल गौर रायसेन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा विगत दिवस बिहार में कांग्रेस एवं राजद की सभा के दौरान देश के प्रधानमंत्री मोदी जी की दिवंगत माताजी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी एवं महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने के विरोध में सोमवार को जिला मुख्यालय रायसेन में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के पदाधिकारीयो एवं महिला कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी एवं जीतू पटवारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की एवं विरोध प्रदर्शन किया महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने हाथों में तकती लेकर राहुल गांधी और जीतू पटवारी के खिलाफ नारेबाजी कर रही थी।

राहुल गांधी माफी मांगो, गाली वाली पार्टी कांग्रेस पार्टी, महिलाओं का अपमान नहीं सहेंगे, महिलाओं का सम्मान बढ़ाओ, गंदी राजनीति हटाओ, नारी शक्ति का अपमाननहीं सहेंगे, आदि नारे महिला कार्यकर्ताओं द्वारा लगाया जा रहे थे। विरोध प्रदर्शन के पश्चात राहुल गांधी के पुतले को बुरी तरह से पीटा इसके बाद उसे जलाया गया।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती गायत्री नगरिया, नपा अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह कुशवाह, श्रीमती वर्षा लोधी, श्रीमती श्रद्धा सिंह, जानकी कुशवाहा, राजकुमारी शाक्य, सपना सक्सेना, राजकुमारी लोधी, सरोज मालवीय, पिस्ता लोधी,लीला लोधी आदि महिला कार्यकर्ता मौजूद रही।

इस अवसर पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं का कहना था कि राहुल गांधी द्वारा बिहार में कांग्रेस एवं राजद की सभा के दौरान हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी की दिवंगत माताजी के खिलाफ अप शब्दों का प्रयोग किया एवं महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर बिहार एवं पूरे देश का घोर अपमान किया है इसे बिहार एवं देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा भी महिलाओं को अपमानित किया गया है जीतू पटवारी द्वारा कहा गया कि मप्र की महिलाएं सबसे ज्यादा शराब पीती हैं और लाडली बहना योजना की राशि से महिलाएं शराब पी रही है। ऐसे अपशब्द शोभा नहीं देते यह उनकी ओछी मानसिकता है, कांग्रेस के नेताओं को महिलाओं का सम्मान करना नहीं आता जब देखो तब अपमान किया जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811